हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs GT: आमने-सामने आए दो भाई, हार्दिक पांड्या ने ले लिए क्रुणाल पांड्या के मजे, देखें वीडियो

विज्ञापन
LSG vs GT Hardik Pandya Krunal Pandya

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच शनिवार को लखनऊ में खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। टाइटंस ने आखिरी ओवर में 4 विकेट चटकाकर जायंट्स के जबड़े से जीत छीन ली। इस मैच में दो भाई आमने-सामने रहे। दरअसल, LSG की ओर से क्रुणाल पांड्या उतरे तो वहीं उनके छोटे भाई हार्दिक पांड्या GT की कप्तानी कर रहे थे। क्रुणाल 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे नंबर पर उतरे। जैसे ही वे मैदान में आए हार्दिक ने उन्हें स्लेज करने की कोशिश करते हुए मजे ले लिए।

हार्दिक ने की दिमागी खेल खेलने की कोशिश 

दरअसल, लखनऊ ने अपने बल्लेबाजी लाइन-अप में क्रुणाल को ऊपर भेजने का फैसला लिया। जैसे ही क्रुणाल आए हार्दिक उनकी ओर देखने लगे, पांड्या ने उन्हें कुछ कहने की भी कोशिश की। इस दौरान हार्दिक ने अपनी टीम के साथियों को क्रुणाल की बल्लेबाजी से रिलेटेड निर्देश दिए और फिर हंसने लगे। दिमागी खेल खेलने की कोशिश में हार्दिक क्रुणाल से कुछ प्रतिक्रिया पाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वे बिना रिएक्ट किए ही आगे बढ़ गए। दो भाईयों का यूं आमना-सामना फैंस में चर्चा का विषय बन गया।

और पढ़िए – WTC Final: ‘वो अपने सिलेक्शन को सही साबित करके दिखाएगा’, पूर्व भारतीय दिग्गज ने रहाणे को लेकर किया बड़ा दावा

https://twitter.com/TheGame_26/status/1649764592091017216?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1649764592091017216%7Ctwgr%5E309186c9d506636112366e41c4d23a1fa4ee7f5a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-hardik-pandya-engages-in-mind-game-sledges-krunal-during-lsg-vs-gt-ipl-2023-match-brother-s-reaction-is-pure-gold-101682167769719.html

विज्ञापन

क्रुणाल ने किया शानदार प्रदर्शन 

क्रुणाल नूर अहमद की गेंद पर ऋद्धिमान साहा के हाथों स्टंप आउट हुए। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक 23 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 50 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 66 रन जड़े। गेंदबाजी में उन्होंने 1 ओवर में 7 रन दिए।

और पढ़िए – IPL 2023: कभी बैट खरीदने तक के लिए नहीं थे पैसे, अब धोनी से मिलकर इमोशनल हो गया 18 साल का खिलाड़ी

गलती मत दोहराना 

जीटी की पारी के बाद प्रसारकों से जब हार्दिक के साथ उनके मजाक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- उसने खेल से पहले मुझसे कहा था कि मैं तुम्हें चेज करूंगा। फिर मैंने उससे कहा कि पिछली बार जब वह मेरे पीछे गया था, तो मैंने उसे आउट कर दिया था, इसलिए ये गलती मत दोहराना।

विज्ञापन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola