Joe Root: लॉर्ड्स के मैदान पर बल्ले से धमाल मचाने के बाद फील्ड पर भी जो रूट ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। रूट के नाम एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ समेत कई दिग्गज प्लेयर्स को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी भी खेली। रूट भारत के खिलाफ क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में भी संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं।
रूट के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रूट ने स्लिप में करुण नायर का बेहतरीन कैच लेने के साथ ही राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। रूट के नाम अब 211 कैच दर्ज हो गए हैं, जबकि द्रविड़ ने 210 कैच लपके हैं। लॉर्ड्स के मैदान पर फील्डिंग के साथ-साथ रूट ने बल्ले से भी खूब रंग जमाया। उन्होंने 199 गेंदों का सामना करते हुए 104 रनों की दमदार पारी खेली। रूट ने लॉर्ड्स में अपना आठवां शतक जमाया। वह भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रूट टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक के खिलाफ अब तक 11 सेंचुरी ठोक चुके हैं।
स्मिथ को छोड़ा पीछे
जो रूट ने लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाने के साथ ही स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में अब रूट के नाम 37 शतक दर्ज हो गए हैं। वहीं, स्मिथ के नाम अभी 36 सेंचुरी हैं। इसके साथ ही भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रूट संयुक्त रूप से टॉप पर आ गए हैं। रूट ने टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए यह 11वां टेस्ट शतक जमाया। स्मिथ ने भी भारतीय बॉलिंग अटैक के खिलाफ 11 सेंचुरी लगाई है। पिछले 5 सालों में रूट के बल्ले से निकला यह 20वां शतक है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
38 mins agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
40 mins agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
4 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines