हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: ईशान किशन के पास एमएस धोनी को पछाड़ने का मौका, 10 रन बनाते ही निकल जाएंगे आगे

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में ईशान किशन 10 रन बनाते ही एमएस धोनी को पीछे छोड़ देंगे.

विज्ञापन
ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में/ Image Source: Screengrab/ BCCI

Ishan Kishan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 13 सितंबर को होने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. भारतीय टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ कई स्टार खिलाड़ी दिखाई देंगे. सभी की निगाहें ईशान किशन पर भी रहने वाली हैं. उनके पास पहले मैच में एमएस धोनी को पीछे छोड़ने का मौका है. वह धोनी को पीछे छोड़ने से केवल 10 रन दूर हैं.

एमएस धोनी को पीछे छोड़ने का मौका

ईशान किशन भारत के लिए टी-20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ देंगे. फिलहाल भारत के लिए ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10वें खिलाड़ी हैं. वहीं, एमएस धोनी 9वें नंबर पर हैं. ऐसे में अगर ईशान किशन केवल 10 रन बना देते हैं तो वह धोनी को पीछे छोड़कर आगे निकल जाएंगे. एमएस धोनी ने भारत के लिए टी-20आई में 98 मैचों की 85 पारियों में 37.60 की औसत के साथ 1617 रन बनाए हैं. वहीं, ईशान किशन ने अब तक 55 मैचों की 55 पारियों में 29.77 की औसत के साथ 1608 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट…’, ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

भारत के लिए टी-20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में 32.05 की औसत के साथ 4231 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. उन्होंने 125 मैच में 48.69 की औसत के साथ 4188 रन बनाए हैं. वहीं, सूर्यकुमार यादव 113 मैच में 36.35 की औसत के साथ 3272 रन बनाए हैं और वह लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 138 मैच में 28.24 की औसत के साथ 2288 रन बनाए हैं. पांचवें नंबर पर केएल राहुल 72 मैच की 68 पारियों में 37.75 की औसत के साथ 2265 रन बनाकर बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-विराट? टीम में जगह को लेकर कोच राजकुमार ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

ईशान किशन की शानदार कप्तानी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद ईशान किशन को भारतीय टीम से दूर होना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और झारखंड की कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती. इसके बाद उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया में चुना गया. इसके बाद वह लगातार भारतीय टी-20 टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में ईस्ट जोन को अपनी कप्तानी में दलीप ट्रॉफी भी जिताई और 12 सालों बाद टीम को चैंपियन बनाया. वह लगातार अपनी कप्तानी और अपने प्रदर्शन से महफिल लूट रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola