IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा. 9 अक्टूबर को दोनों टीमें आमने सामने होंगी. भारत और वेस्टइंडीज की टीम रांची पहुंच गई हैं. पहले मैच को भारतीय टीम 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. अब दोनों टीमों की निगाहें जीत पर हैं. हालांकि मुकाबले से एक दिन पहले रांची में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब गरजा है. दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी की.
ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने बांधा समां
मुकाबले से पहले ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों बल्लेबाजों ने नेट्स में तहलका मचा दिया और चौके-छक्कों की बारिश कर दी. ईशान के लिए रांची होमग्राउंड है, क्योंकि वह खुद ही झारखंड से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने बीते सीजन अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जिताई थी. ईशान इस मैदान को बखूबी जानते हैं. ईशान ने नेट्स में काफी समय बिताया. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंद को कई बार स्टैंड पर पहुंचाया. ईशान किशन को रवि बिश्नोई, नमनधीर और अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी की थी. ईशान के साथ संजू सैमसन भी बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने भी कई आक्रामक शॉट खेले.
ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि, शोक में क्रिकेट के भगवान
दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी बल्लेबाजी से समां बांध दिया. 15 साल के इस खिलाड़ी पर सभी की नजरें थीं. सूर्यवंशी ने एक के बाद एक कई बड़े शॉट खेले और सभी को हैरान कर दिया. सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान गेंदों को स्टैंड्स और प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल के बगल में लगी साइड-स्क्रीन की ओर भेजा. सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वैभव इस मैदान पर घरेलू टूर्नामेंट में शतक भी जमा चुके हैं.
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मैच लखनऊ में खेला गया था. इस मैच की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को शामिल नहीं किया गया था. ऐसे में दूसरे मुकाबले में उन्हें मौका मिलने की उम्मीद है, क्योंकि संजू सैमसन ने पिछले मैच में निराशाजनक बल्लेबाजी की थी. उन्होंने अपने आखिरी 4 टी-20 मैच में एक भी बड़ी पारियां नहीं खेली हैं और निराशाजनक प्रदर्शन ही किया है. ऐसे में वैभव को मौका मिलने की उम्मीदें हैं. वह अभिषेक शर्मा के साथ सलामी जोड़ी की भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेती है ये तो टॉस के दौरान ही पता चलेगा.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines