IPL 2024 Retention : आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने रिलीज-रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करके सबको हैरान कर दिया। हैरान करने की वजह ये है कि आरसीबी ने अपने तीन सबसे बड़े गेंदबाजों को ही ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। वहीं अब ट्रेड के जरिए आरसीबी ने कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल किया है।
कैमरून ग्रीन पहले मुंबई इंडियंस में थे लेकिन मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए ग्रीन को ट्रेड किया। ग्रीन का आरसीबी ज्वाइन करने के बाद टीम के डायरेक्टर की बोबट का बयान सामने आया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB को कहीं भारी न पड़ जाए ये चूक, कौन गेंदबाज होगा विराट का ‘फेवरेट’
ग्रीन को लेकर RCB डायरेक्टर की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
आरसीबी बोल्ड डायरीज पर बोबट ने कहा, “मध्यक्रम की पावर हिटिंग भूमिका में वह हमारे लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। वह एक उच्च गुणवत्ता वाले, कुशल और शक्तिशाली बल्लेबाज हैं। उनके पास गति और स्पिन दोनों के खिलाफ खेलने की अच्छी कला है। उनके पास सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और मुझे यकीन है कि उन्हें चिन्नास्वामी में बल्लेबाजी करने में मजा आएगा। इसलिए, उन्हें ऐसा करते हुए देखना दिलचस्प होगा। इसके अलावा वह एक शानदार गेंदबाज भी है और वह गति और उछाल के साथ गेंदबाजी करता है और हम एक ऐसे ही खिलाड़ी की तलाश कर रहे थे।”
RCB ने हसरंगा, हेजलवुड, हर्षल को किया रिलीज
बता दें, 26 नवंबर को आरसीबी ने अपने तीन प्रमुख गेंदबाज जो टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे थे उनको रिलीज कर दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड और हर्षल पटेल की। अब टीम आईपीएल 2024 ऑक्शन में एक बड़े गेंदबाज की तलाश करेगी। जिसमे सबसे पहला नाम मिचेल स्टार्क का सामने आ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्शन के दौरान आरसीबी मिचेल स्टार्क पर बड़ी बोली लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है। आईपीएल में स्टार्क ने अपना आखिरी सीजन भी आरसीबी की तरफ से ही खेला था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines