IPL 2023 Rules: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के इस नए सीजन में टीमों के खिलाड़ी और कप्तान तो बदल गए हैं साथ ही नियमों में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।
किसी भी टूर्नांमेंट की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितना रोमांचक है और लोगों का ध्यान खींचने में कितना कारगर है। आईपीएल 15 सालों से ये जादू बिखेरने में कामयाब रहा है और इसे और भी आगे बढ़ाने के लिए लीग द्वारा कुछ नए नियमों का ऐलान किया गया है जिससे ये और भी रोमांचक हो जाएगा।
टॉस के हिसाब से प्लेइंग 11 तय करेंगी टीमें
आईपीएल 2023 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़े पैमाने पर नियमों में बदलाव की घोषणा की है।नए नियमों के मुताबिक, अब टीमों को टॉस के बाद अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा करनी होगी।इससे फ्रेंचाइजी को बल्लेबाजी या गेंदबाजी के आधार पर अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनने में मदद मिलेगी।अब तक टीमों के कप्तानों को टॉस से पहले टीम की घोषणा करनी होती थी जिसे अब बदल दिया गया है।
इससे पहले भी लागू हो चुका ये खास नियम
नए नियम में बदलाव के साथ अब IPL दक्षिण अफ्रीका के SA20 के बाद टॉस के बाद अपने एकादश की घोषणा करने वाली दूसरी टी-20 फ्रेंचाइजी लीग बन गई है।SA20 में टीमें टॉस के बाद अपनी अंतिम एकादश की घोषणा करने से पहले टीम शीट पर 13 खिलाड़ियों के नाम रखती थी। इसके बाद जब टॉस हो जाता था तब कप्तान उन 13 खिलाड़ियों में से 11 चुन सकता था। इससे टीमों का काफी फायदा हुआ था।
विकेटकीपर की एक गलती पड़ेगी भारी
इंडियन प्रीमियर लीग ने मैच के दौरान खेल भावना को बढ़ाने और अनुचित व्यवहार को रोकने के लिए एक और नया नियम बनाया है जिसके तहत विकेटकीपर अंपायर की रडार में रहेंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक नए नियमों में अगर कोई विकेटकीपर अनुचित व्यवहार (गलत तरीके से हिलना-डुलना या ध्यान भटकाने के लिए इशारा करना) करता है तो डेड बॉल घोषित की जाएगी। इसके अलावा फील्डिंग टीम 5 रन की पेनल्टी भी लगाई जाएगी।
विकेटकीपर के अलावा किसी फील्डर द्वारा भी ऐसा किया जाता है तब भी अंपायर द्वारा डेड बॉल घोषित कर गेंदबाजी टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी। इस नियम के आने के बाद अब गेम में और भी ज्यादा अनुशासन का पालन किया जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines