IPL 2023 Rinku Singh reaction on selection in Team India
---विज्ञापन---
IPL 2023: आईपीएल 2023 रिंकू सिंह के लिए बेहद शानदार रहा है। अलीगढ़ से आने वाले केकेआर के इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। कड़ी मेहनत के दम पर अपने खेल को निखारने वाले रिंकू ने इस सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। कई दिग्गज इस खिलाड़ी को नीली जर्सी में देखना चाहते हैं। अब इस पर खुद रिंकू सिंह ने अपनी राय दी है।
रिंकू सिंह ने दिया ये जवाब
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सी लिया। इस दौरान उनसे टीम इंडिया में चयन पर सवाल किया गया, जिस पर रिंकू सिंह ने कहा, 'मैं अभी टीम इंडिया के चयन के बारे में नहीं सोच रहा हूं, यह मेरे हाथ में नहीं है। मैं उन चीजों पर काम करता रहूंगा जो मेरे हाथ में हैं।'
और पढ़िए - IPL 2023: टीम इंडिया में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है ये खिलाड़ी, हरभजन ने बताया नाम
रिंकू सिंह ने खेली 67 रनों की पारी
दरअसल, रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 33 गेंद पर 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। रिंकू की इस शानदार पारी के बाद वह केकेआर 1 रन से मैच हार गई। आज वह टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन इससे पहले गुजरात के खिलाफ यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्के ठोक केकेआर को जीत दिलाई थी और सभी चौंका दिया था।
नितीश राणा ने भी की थी तारीफ
मैच के बाद कप्तान नितीश राणा ने रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि 'मैने जब 14 मैच में 14 बार माइक पकड़ा, तब मैंने रिंकू सिंह की ही बात की है। वो मेरे बहुत क्लोज है। यहां तक पहुंचने के लिए उसने बहुत मेहनत की है। पूरे देश को पता है कि उसने क्या किया है। जब उसने ऐसा किया है तो वह कुछ भी कर सकता है।'
और पढ़िए - WTC Final: विराट कोहली की बैटिंग देख डरे कंगारू, पोंटिंग ने अपनी टीम को दी चेतावनी
रिंकू सिंह का इस सीजन प्रदर्शन
रिंकू सिंह इस सीजन केकेआर के लिए बड़े फिनिशर बनकर उभरे हैं। जब भी केकेआर ने कम रनों पर विकेट गंवा दिए तो उन्होंने क्रीज पर आकर टीम को संभाला और कई मैच विनिंग पारियां भी खेली हैं। रिंकू सिंह ने इस सीजन बढ़िया स्ट्राइक रेट के साथ 510 रन बनाए हैं। वह 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
और पढ़िए - खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें