IPL 2023 Orange: आईपीएल 2023 में शानदार खेल दिखाने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के सिर से ऑरेंज कैप छीन गई है। केकेआर के आलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडिंयस के खिलाफ तूफानी शतक के दम पर गब्बर को इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अय्यर 5 मैचों में अब 234 रन जमाकर नंबर 1 पर काबिज हो गए हैं।
दरअसल, आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया। भले ही केकेआर यह मैच हार गई, लेकिन वेंकटेश अय्यर ने अपनी शतकीय पारी से सबका दिल जीत लिया। वह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए थे। वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंदों पर 104 रन बनाये, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इस सीजन उनके सबसे ज्यादा रन 234 रन हो गए हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: तैड़…शाहीन अफरीदी ने 142.6 KPH की बुलेट बॉल से मारा बोल्ड, हवा में उड़ गया स्टंप, देखें वीडियो
विराट कोहली बन सकते हैं नंबर 1
इस लिस्ट में अब शिखर धवन 4 मैचों में 233 रन के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि तीसरे नंबर पर अब शुभमन गिल हैं। गिल के नाम 5 मैचों में 228 रन दर्ज हैं। वहीं, चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर 228 रनों के साथ मौजूद हैं, तो पांचवें नंबर पर विराट कोहली हैं। आज के मुकाबले में विराट कोहली नंबर 1 पर काबिज हो सकते हैं, इसके लिए उन्हें 21 रन बनाने होंगे।
पर्पल कैप की रेस में शामिल हैं ये 4 खिलाड़ी
234 रन, वेंकटेश अय्यर, मैच 5
233 रन, शिखर धवन, मैच 4
228 रन, शुभमन गिल, मैच 5
228 रन, डेविड वॉर्नर, मैच 5
214 रन, विराट कोहली, मैच 4
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दिया जाता है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
और पढ़िए – IPL 2023 RCB vs CSK: खूब बने रन, लेकिन RCB के घर में MSD ने जीत लिया मैच
पिछले सीजन किसे मिला था ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
34 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
42 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines