IPL 2023: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सीएसके ने 10 में से 5 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में अपने आपको तीसरे पायदान पर काबिज किया हुआ है। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम से युवा खिलाड़ी भी कमाल दिखा रहे हैं। चाहे वह तुषार देशपांडे हों या फिर मथीशा पथिराना। कैप्टन कूल एमएस धोनी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और उनके साथी रहे मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है।
धोनी युवा खिलाड़ियों को सिखाते रहते हैं – मोहम्मद कैफ
मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सीएसके टीम में धोनी के महत्व पर बड़ा बयान दिया। कैफ ने कहा कि ‘माही एक प्लेयर के तौर पर नहीं, बल्कि मेंटर के तौर पर खेल रहे हैं। वो टीम का चयन करते हैं और सीनियर्स को ज्यादा कुछ नहीं कहते हैं लेकिन युवा खिलाड़ियों को हर समय सिखाते रहते हैं। वो चाहते हैं कि जो भी खिलाड़ी उनकी कप्तानी में खेल रहा है, वो बेहतर प्रदर्शन करे ताकि उनका काम आसान हो जाए।’
क्या ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन?
दरअसल, एमएस धोनी को लेकर चर्चा हो रही है कि यह सीजन उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। पिछले साल उन्होंने कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई में खेलना चाहेंगे। तभी से उनके रिटारमेंट को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि धोनी कह चुके हैं कि ‘यह उनका आईपीएल सीजन होगा, ये आपने डिसाइड किया है, मैने नहीं’। धोनी के इस बयान से लग रहा है कि वह अभी आईपीएल खेलना जारी रखेंगे।
एमएस धोनी का आईपीएल करियर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 4 बार ट्रॉफी जीती है। वह इस लीग में 244 मैच खेल चुके हैं। जिनमें उन्होंने 5052 रन बनाए हैं। वह इस लीग में 237 छक्के और 348 चौके लगा चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
11 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
41 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines