IPL 2023: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का आखिरी मैच होगा? ये सवाल चारों तरफ घूम रहा है। सीएसके का हर एक फैन चाहते है कि धोनी अगला सीजन भी खेलें। लेकिन चर्चा है कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। अब इस सवाल पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने प्रतिक्रिया दी है।
कपिल देव ने धोनी के संन्यास वाले पर सवाल क्या कहा?
एक इंटरव्यू में कपिल देव ने साफ कहा कि ‘धोनी पिछले 15 साल से IPL खेल रहे हैं। ऐसे में हम सिर्फ यहां धोनी की ही बात क्यों कर रहे हैं? उन्होंने अपना काम कर दिया है। हम उनसे और क्या चाहते हैं? क्या हम यह चाहते हैं कि वह जिंदगी भर खेलते रहें, तो यह नहीं होने वाला है।
हमें धोनी का शुक्रगुजार होना चाहिए
कपिल देव ने धोनी के योगदान पर कहा कि ‘हमें उनका शुक्रगुजार होना चाहिए कि वह 15 साल तक आईपीएल खेले। वह अगले साल खेले या नहीं खेलें, लेकिन उन्होंने जाने से पहले काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन भले ही बड़ा स्कोर नहीं बनाया हो, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। इससे यह पता चलता है कि क्रिकेट में कप्तान की क्या अहमियत होती है।’
संन्यास के चर्चे तेज
दरअसल, माना जा रहा है कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्लेयर के तौर पर यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। जब उन्होंने चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेला था तो पूरे ग्राउंड के चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन दिया था। धोनी के संन्यास को लेकर अभी तक धोनी या CSK फ्रेंचाइजी के तरफ से अभी तक कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 mins agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
11 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
45 mins agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
1 hr agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
2 hrs agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines