CSK vs GT: आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के खिलाफ यश दयाल प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या ने दर्शन नालकंडे को मैदान में उतारा है।
दर्शन नालकंडे पूरे सीजन बेंच पर बैठे थे और साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए नजर आए थे, लेकिन पांड्या ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए दर्शन को सीधे क्वालिफायर मुकाबले में मौका दिया और चेन्नई के खिलाफ डेब्यू करा दिया। इस गेंदबाज की क्या खासियत है, इसके बारे में अब तक किसी को पता नहीं हैं।
कौन हैं दर्शन नालकंडे
24 साल के दर्शन नालकंडे महाराष्ट्र से आते हैं और विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह राइट आर्म तेज गेंदबाजी करते हैं। वह अंडर 19 में टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं।
दर्शन नालकंडे का क्रिकेट करियर
दर्शन नालकंडे फर्ल्स क्लास में 3 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 1 विकेट निकाला। लिस्ट ए में वह 21 मैचों में 34 विकेट चटका चुके हैं। वहीं टी20 के 34 मुकाबलों में इस युवा गेंदबाज ने 57 विकेट झटके हैं। 9 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स : शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), हार्दिक पांड्या (सी), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
9 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines