IPL 2023 Award List: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ इस मजेदार सीजन का अंत हो गया। इस सत्र में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया। जिसके चलते उन्हें फाइनल मैच के बाद अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इसमें शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल समेत अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
शुभमन गिल बने मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप भी जीती
IPL 2023 में गिल ने अविश्वनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 मैचों में 59.33 की औसत से सर्वाधिक 890 रन बनाए।
वह आईपीएल के एक सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इसी के चलते उन्हें मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा वे ऑरेंज कैप जीतने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
शमी ने पर्पल कैप पर जमाया कब्जा
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप अवॉर्ड गुजरात टाइटन्स के पेसर मोहम्मद शमी को मिला। उन्होंने 17 मैचों में जीटी के लिए कुल 28 विकेट निकाले। हालांकि, फाइनल मैच में उनको एक भी सफलता नहीं मिल सकी
जायसवाल बने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला। उन्होंने इस सीजन में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ कुल 625 रन बनाए।
मेक्सवेल बने बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
सबसे तेज गति से रन बनाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला। उन्होंने इस सीजन 183.49 के स्ट्राइक रेट से कुल 400 रन बनाए।
राशिद खान ने लपका बेस्ट कैच
आईपीएल 2023 में कई खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग करते हुए कैच लपके। लेकिन सबसे अच्छे कैच का अवॉर्ड राशिद खान को मिला। उन्होंने गुजराता टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच में काइल मेयर्स का आगे दौड़ते कैच पकड़ा था।
कॉन्वे बने प्लेयर ऑफ द मैच
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने फाइनल मैच में 25 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
7 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
42 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
50 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines