Virat Kohli Joined LinkedIn: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. कोहली अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और उन्होंने अब कुछ बिजनेस शुरू किए हैं. 37 वर्षीय विराट ने इसी वजह से क्रिकेट के मैदान के बाद अब प्रोफेशनल पिच पर भी उतरने का फैसला किया है. उन्होंने लिंक्डइन पर अपना अकाउंट बनाया और उनका पहला पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. विराट ने अपनी इस पोस्ट में नए बिजनेस के बारे में बात की.
विराट कोहली ने लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
विराट कोहली अपने अलग-अलग ब्रांड बना रहे हैं. उन्होंने विभिन्न प्रकार के बिजनेस में निवेश किया है. वह अभी स्पोर्ट्सवियर ब्रांड अगिलिटस में निवेशक हैं और One8World के को-फाउंडर भी हैं. कुछ महीनों पहले उन्होंने अगिलिटस ब्रांड की शुरुआत की थी और अब कोहली ने बिजनेस की दुनिया में एक कदम आगे बढ़ाया है. लिंक्डइन दुनिया का सबसे बड़ा प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिस पर 1 बिलियन से अधिक सदस्य हैं.
विराट कोहली ने लिंक्डइन पर अपना अकाउंट बनाया है, जहां उन्होंने अपने बिजनेस से जुड़ी डिटेल्स डाली हैं. कोहली का पहला पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. विराट ने अपनी पोस्ट में बिजेनस जगत में नई शुरुआत के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसा भारत देखना चाहता था, जहां हर खेल को खेला जाए और इसका सम्मान हो. अब यह सपना सच होने के करीब है. नई पीढ़ी यह साबित कर रही है कि भारत दुनिया के सबसे बेस्ट एथलीट तैयार कर सकता है.’
विराट ने अपने बिजनेस करियर के बारे में बात करते हुए लिखा, ‘मैंने निवेशक के तौर पर अगिलिटस से जुड़ने का फैसला किया है और मैं One8World का को-फाउंडर भी हूं. मैंने अपने करियर में जिन चीजों पर भरोसा किया है, उन्हीं के आधार पर मैंने One8 बनाया है. हम इस ब्रांड को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं. हजारों लोगों के सामने, अपने शहर में और हर जगह One8World को देखना मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक है. मेरा सपना साफ है. अब कुछ बड़ा बनाने का समय आ गया है, जो हमारी सभी उम्मीदों पर खरा उतरे. हम इस सफर पर हैं.’
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया दो टूक जवाब
विराट कोहली कब करेंगे मैदान पर वापसी?
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. इस मुकाबले में कोहली सस्ते में आउट हो गए थे. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा था. अब कोहली 4 नवंबर को टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करेंगे. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज अगले महीने शुरू होगी. इस सीरीज में विराट खेलते दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें:- जो रोहित-विराट नहीं कर पाए, वो गिल ने कर दिखाया, बने 5 बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
49 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines