हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में बरसेंगे रन या गेंदबाजों का होगा बोलबाला? जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

India vs West Indies: 27 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है. यहां की पिच का मिजाज कैसा रहने वाले है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज/ Image Source: ANI

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा जाने वाली है. 27 सितंबर को पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें यहां पहुंच चुकी हैं और अभ्यास भी शुरू कर चुकी हैं. पहला मुकाबला जीतने पर दोनों टीमों की निगाहें हैं. तिरुवनंतपुरम की पिच पर बल्लेबाज रन बनाएंगे या फिर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलेगा. यहां की पिच कैसी है. आइए जानते हैं.

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों का पलड़ा ज्यादा भारी रहता है. तेज गेंदहबाजों को शुरुआत में पिच का फायदा मिलता है. गेंदबाज शुरुआत में अपनी गति और स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. हालांकि थोड़ा समय बिताने के बाद बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है.

गेंद पुरानी होने के बाद फिरकी गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है. यहां की बाउंड्री भी काफी बड़ी है. ऐसे में बड़े शॉट्स खेलना बल्लेबाजों के लिए थोड़ा कठिन होता है. इस मैदान पर टॉस की भूमिका ज्यादा नहीं रहती है.

विज्ञापन

रोहित और विराट से उम्मीदें

भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली से खासा उम्मीदें हैं. दोनों खिलाड़ियों को वनडे में अच्छा खासा अनुभव है. विराट कोहली 15 हजार वनडे रन बनाने से केवल 59 रन दूर हैं. कोहली ने अब तक 314 वनडे मैचों में 14941 रन बनाए हैं. उन्होंने 54 शतक और 79 अर्धशतक बनाए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने 288 वनडे मैच में 48.95 की औसत के साथ 11895 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: भारत को हराकर ही ICC टूर्नामेंट जीतना संभव, वेस्टइंडीज के कोच ने क्यों कहा ऐसा?

विज्ञापन

मौसम पर एक नजर

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने वाला है. बारिश होने की संभावना 15 प्रतिशत बताई गई है. नमी 77 फीसदी और हवा 19 KMPH की रफ्तार से चलेगी. ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और धूप हल्की देखने को मिल सकती है. ऐसे में मौसम खेल में खलल नहीं डालेगा.

हेड टू हेड की बात करें तो भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में पलड़ा भारी है. हालांकि वेस्टइंडीज से कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. ऐसे आंकड़े गवाही दे रहे हैं. दोनों टीमों के बीच 142 वनडे मैच खेले गए हैं. भारत ने 72 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले जीते हैं. 2 मैच टाई और 4 मुकाबले रद्द हुए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 की रेस में इन 3 खिलाड़ियों की परीक्षा, वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं किया कमाल तो हो सकती है छुट्टी

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola