IND vs PAK WCL: 18 जुलाई से बचपन की यादें ताजा होने वाली हैं। जिन खिलाड़ियों को अपने बचपन में क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाते हुए देखा होगा वो अब दोबारा बल्ले और गेंद से रंग जमाते हुए नजर आएंगे। इन प्लेयर्स को फिर से खेलते देखने का सपना वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में साकार होगा। अब इस लीग में 20 जुलाई की तारीख और भी खास होगी, क्योंकि इसी तारीख को भारत और पाकिस्तान की टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई दिखाई देंगी। टीम इंडिया की अगुवाई युवराज सिंह करते हुए नजर आएंगे, तो पाकिस्तान की कमान शाहिद अफरीदी के हाथों में होगी। भारत की ओर से सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन जैसे धाकड़ प्लेयर्स खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से कामरान अकमल, यूनिस खान मिस्बाह-उल-हक जैसे सितारे रंग जमाएंगे।
इस तारीख को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज ही पाकिस्तान के खिलाफ ही करेगी। यह मुकाबला 20 जुलाई को एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। भारत से भिड़ने से पहले पाकिस्तान का आमना-सामना पहले मैच में इंग्लैंड से 18 जुलाई को होगा। भारतीय टीम की अगुवाई युवराज सिंह करते हुए दिखाई देंगे। भारतीय टीम की ओर से सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, युसूफ पठान जैसे खिलाड़ी बल्ले से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।
वहीं, गेंदबाजी में हरभजन सिंह, इरफान पठान, पीयूष चावला, विनय कुमार और वरुण एरोन कहर बरपाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर, आसिफ अली, सरफराज अहमद, शोएब मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में अपने प्रदर्शन से चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे।
ऐसा होगा टीम इंडिया का शेड्यूल
भारतीय टीम की पहली भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होगी। इसके बाद युवराज की कप्तानी में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से 22 जुलाई को भिड़ती हुई नजर आएगी। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 26 जुलाई को हेडिंग्ले में होगी। 27 जुलाई को भारतीय टीम का आामना-सामना इंग्लैंड से होगा, तो आखिरी लीग मैच में टीम वेस्टइंडीज से 29 जुलाई को भिड़ेगी।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
52 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines