हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: शुभमन गिल शतक से चूके, फिर भी किया बड़ा कारनामा; बाबर, रोहित और विराट सभी से आगे 'प्रिंस'

Shubman Gill, IND vs SL: शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ 92 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान वह अपने पहले वर्ल्ड कप शतक से चूके।

विज्ञापन
IND vs SL Shubman Gill Surpassed Babar Azam (Image Credit- twitter)

Shubman Gill, IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने अपने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का बेस्ट स्कोर श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को बनाया। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना 7वां मुकाबला खेलने उतरी और कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे। पर इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 189 रन जोड़े। पर यह दोनों खिलाड़ी ही अपने शतक से चूक गए। किंग कोहली ने जहां 88 रन बनाए वहीं गिल 92 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के प्रिंस ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया।

शुभमन गिल बाबर आजम से निकले आगे

शुभमन गिल ने इस साल वनडे क्रिकेट में अपना 12वां फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया। इस मामले में वह बाबर आजम, श्रीलंका के पथुम निसंका से आगे निकल गए। जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस लिस्ट में पहले से ही गिल से पीछे थे। मौजूदा वर्ल्ड कप में शुभमन गिल ने अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा है। वहीं विराट कोहली ने अपना चौथा अर्धशतक इस वर्ल्ड कप में लगाया। भारतीय टीम के टॉप 3 अब फॉर्म में आ गए हैं तो भारतीय पैंस के लिए इससे अच्छी खबर कुछ नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें:- IND vs SL: ‘गिल भाई के परफॉर्मेंस का राज,’ स्टेडियम पहुंची सारा तेंदुलकर, फैंस ने लिए शुभमन के मजे

विज्ञापन

साल 2023 में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर (ODIs)

  • 12- शुभमन गिल
  • 11- पथुम निसांका
  • 11- बाबर आजम
  • 10- रोहित शर्मा
  • 10- विराट कोहली

यह भी पढ़ें:- IND vs SL: काली और नीली पट्टी बांधकर उतरे श्रीलंका के खिलाड़ी, भारतीय टीम ने भी बांधे ब्लू बैंड; क्या है कारण

श्रीलंका ने जीता टॉस

इस मैच में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद गिल और विराट ने पारी को संभाला। लेकिन उसके बाद फिर थोड़ी देर के अंतराल पर ही दोनों का विकेट दिलशान मधुशंका ने लिया। इस मैच में भारतीय टीम अपनी लगातार 7वीं जीत के बाद सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर सकती है। वहीं श्रीलंका को रेस में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीतना होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola