IND vs SL: काली और नीली पट्टी बांधकर उतरे श्रीलंका के खिलाड़ी, भारतीय टीम ने भी बांधे ब्लू बैंड; क्या है कारण

IND vs SL, WC 2023: टीम इंडिया के खिलाड़ी नीली पट्टी के साथ उतरे। वहीं श्रीलंका के प्लेयर्स दोनों हाथ पर काली और नीली पट्टी के साथ उतरे।

IND vs SL Both Teams Wear Blue Bands SriLanka Team Also Wears Black Bands World Cup 2023 Mumbai Wankhede

IND vs SL Both Teams Wear Blue Bands SriLanka Team Also Wears Black Bands (Image Credit- twitter)

IND vs SL, World Cup 2023: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के अपने सातवें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरी है। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर चौके से खाता खोला लेकिन दूसरी गेंद पर आउट हो गए। पर इस दौरान मैच में श्रीलंका के खिलाड़ी काली और नीली दोनों पट्टी अलग-अलग हाथ पर बांधे दिखे। वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी भी उसी नीली पट्टी (ब्लू बैंड) के साथ मैदान पर उतरे।

विज्ञापन

क्या है नीली और काली पट्टी का राज?

अब सवाल यह है कि आखिर इन नीली और काली पट्टी का क्या राज है। वैसे अक्सर काली पट्टी तो किसी को श्रद्धांजलि देने के लिए बांधी जाती है। पर फैंस इस नीली पट्टी को देखकर शायद कंफ्यूज हो गए। तो आपको बता दें कि हाल ही में श्रीलंका के एक सुपरफैन अंकल पर्सी का निधन हो गया था। श्रीलंका की टीम के खिलाड़ियों ने अंकल पर्सी को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी। साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने UNICEF (United Nations International Children’s Emergency Fund) से जुड़ी एक खास मुहिम के तहत नीली पट्टी बांधकर उतरे। इस मैच को एक खास नाम One Day 4 Children भी दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस मैच में श्रीलंका की टीम के पास आखिरी मौका है अगर उसे सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है। श्रीलंकाई टीम ने इससे पहले छह में से 2 मैच जीते हैं। जबकि टीम इंडिया सभी छह मुकाबले जीतकर आई है। ऐसे में भारत को आज जीत सेमीफाइनल का टिकट भी दिला सकती है। वहीं श्रीलंकाई टीम खुद को सेमीफाइनल की रेस में बनाए रहना चाहेगी। वर्ल्ड कप 2023 का यह 33वां मुकाबला  है जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमें 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी आमने-सामने थींं।

विज्ञापन

दोनों टीमों की Playing 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जेडजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, सदीरा समराविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, चरिथ असलंका, दुसन हेमंता, एंजेलो मैथ्यूज, कसुन रजिथा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ