हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: श्रेयस अय्यर ने खेली तूफानी पारी, तोड़ दिया सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, सिद्धू को भी छोड़ा पीछे

IND vs SL: भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ तूफानी पारी खेली है। इस पारी के कारण अय्यर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

विज्ञापन
Shreyas Iyer Hits Maiden ODI World Cup Century IND vs NED

IND vs SL World Cup 2023: भारत बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला है। अय्यर ने इस मैच में 82 रनों की तूफारी पारी खेलकर कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। अय्यर ने पहले तो इस विश्व कप सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए सौरभ गांगुली और नवजोत सिधू को भी पीछे छोड़ दिया है।

अय्यर ने जड़े 6 गगनचुंबी छक्के

श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 56 गेंद में 82 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान अय्यर ने 3 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। इस तूफारी पारी के बदौलत श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। अय्यर ने इस मामले में सौरभ गांगुली और नवजोत सिधू जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। विश्व कप में यह पारी अय्यर की सबसे बेस्ट पारी है। आज उन्होंने इस विश्व कप का दूसरा अर्धशतक जड़ा है।

श्रीलंका को 358 का लक्ष्य

भारत ने श्रीलंका के सामने 357 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। ऐसे में श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 358 रन बनाने की जरूरत है। श्रीलंका के लिए यह जीत आसान नहीं होगी। भारत के सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि गेंदबाज भी काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विश्व कप में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का जलवा जारी है। ऐसे में भारत को यह मुकाबला अपने नाम करने में कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए। हालांकि भारतीय फैंस को इस बात की मलाल होगी कि भारत के तीन बल्लेबाज आज शतक बनाने से चूके हैं। विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर तीनों खिलाड़ी आज 80 से अधिक के स्कोर पर पवेलिन लौटे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: करोड़ों फैंस के टूटे दिल, 49वें शतक से चूके विराट, पूरे स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola