हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: रोहित शर्मा के छक्कों से सहमा पाकिस्तान, शाहिद अफरीदी के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2023 Rohit Sharma Records

Rohit Sharma Records IND vs PAK Asia Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोहित ने शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में छक्का ठोक अपने तेवर दिखा दिए। इसके बाद उन्होंने बल्ले से तबाही मचा दी। रोहित गिल के साथ मिलकर 16वें ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 49 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक कुल 56 रन जड़े। इस धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

रोहित शर्मा ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी

रोहित ने वनडे एशिया कप में 50 प्लस स्कोर करने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। रोहित ने नौवां 50 प्लस स्कोर बनाया। दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी 9 बार ये कारनामा किया था। रोहित अब श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के रिकॉर्ड से पीछे हैं। संगकारा ने वनडे एशिया कप में 12 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है।

इसी के साथ रोहित ने वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को पछाड़ा। रोहित के नाम 25 मैचों में 886 रन हो गए हैं। जबकि रहीम ने 25 मैचों में 830 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी 

इसी के साथ हिटमैन ने एशिया कप (ODI) में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित के नाम 25 मैचों में 26 छक्के हो चुके हैं। टॉप पर काबिज शाहिद अफरीदी ने भी 26 छक्के जड़े थे। अब रोहित को ये रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ एक छक्का लगाने की जरूरत है।

एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर 

हिटमैन रोहित शर्मा के नाम एशिया कप इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार ये कारनामा किया है। दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने 5 बार ऐसा किया था। रोहित शर्मा अब 22 रन बनाते ही वनडे में 10 हजार रन पूरे कर लेंगे। रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 539 छक्के हो चुके हैं। अब वह इस मामले में क्रिस गेल से पीछे हैं। गेल के नाम 553 छक्के दर्ज हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola