हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली

IND VS PAK: दुबई की पिच पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को जमकर धोया। मैच शुरू होने से पहले ही जेनजी ने अपना काम शुरू कर दिया था। मतलब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के लिए मीम्स की बाढ़ आने लगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ायी खिल्ली

विज्ञापन
भारत-पाक मैच में इंटरनेट पर वायरल हो रहे मीम्स

दुबई में एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद दिलचस्प मुकाबला रहा। पिच पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को जमकर धोया। मैदान से दूर आधुनिक दुनिया यानी इंटरनेट पर देश के जेनजी ने मोर्चा संभाला। मैच शुरू होने से पहले ही इंटरनेट पर पाक पर मीम्स आने शुरू हो गए। हर गलती पर, हर विकेट पर पाकिस्तान को जमकर ट्रोल किया। कुछ ही देर में इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। भारतीय खिलाड़ियों ने पाक को मैदान पर जमकर धोया। पूरी पाक टीम को महज 146 रनों पर समेट दिया। वहीं इंटरनेट पर Gen-Z ने पाक खिलाड़ियों ने जमकर मजे लिए।

टॉस से ही शुरू होने लगा

मैच शुरू से पहले मैदान पर टॉस हुआ है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस के लिए सिक्का उछाला। इस दृश्य की फोटो पर मीम्स बनाने वालों ने लिखा कि फाइनल में यह टॉस तय महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा। इससे तय होगा कि पाकिस्तान रनों से हारेगा या विकेट से।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK, Final: कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड तोड़ने से चूके अभिषेक, पाक के खिलाफ गंवाया नया किंग बनने का चांस

विज्ञापन

पहले विकेट पर…

मैच में भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ताी ने पाक के बल्लेबाज साहिब जादा का विकेट लिया। इससे इंटरनेट पर खुशी छा गई। मीम्स भी वायरल होने लगे। एक मीम में एक तांत्रिक को हवन करते दिखाया जा रहा है। नीचे विकेट, विकेट, विकेट लिखा है। जो तांत्रिक जाप करते दिखाया जा रहा है।

उल्टे फ्लैग को लेकर फैंस हुए ट्रोल

स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा था। भारत के फैंस भी उल्लास में थे। वहीं पाक के फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। कई वीडियो वायरल हुए जिसमें पाक के फैंस पाकिस्तान का उल्टा झंड़ा लेकर दिखाई पड़े। इससे सोशल मीडिया पर काफी मीम्स वायरल हुए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: अचानक बीच में क्यों रुका भारत-पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला? एसीसी का बड़े स्टेज पर बना मजाक  

अबरार को बताया एजेंट

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद मैदान पर दिखाई दे रहे हैं। यूजर ने लिखा कि जब मैंने इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों अबरार को देखा, मुझे लगा कि वह कोई सीक्रेट एजेंट है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola