IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का महामुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान को शुरुआती दो झटके लगने के बाद कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टिक गए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की पार्टनरशिप भी की। 57 गेंदों पर बाबर ने अपना पचासा पूरा किया और अगली गेंद पर वह आउट हो गए। इस दौरान उनको लेकर भारतीय दिग्गज ने बड़ा बयान दिया।
बाबर आजम के आउट होने के बाद कमेंट्री पर आए भारतीय टीम पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह। उन्होंने बाबर और रिजवान को लेकर बड़ा बयान दिया। भज्जी ने जहां मोहम्मद रिजवान को लेकर उनकी तारीफ की। वहीं बाबर आजम को लेकर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। भज्जी ने बड़ा दिया और कहे दिया कि बाबर अपने लिए खेलते हैं। भज्जी का यह कमेंट स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान सुना गया।
यह भी पढ़ें:- IND vs PAK: पुलिस वैन में पहुंचे ‘खान चाचा’! पाकिस्तान के सुपरफैन के साथ हो गया बड़ा खेल
https://twitter.com/Cricpedia_edits/status/1713145844332130463
‘अपने लिए खेलते हैं बाबर’
हरभजन सिंह ने कहा कि, मोहम्मद रिजवान तगड़ा खिलाड़ी है। उसे देखकर लगता है कि वह टीम के लिए खेलता है और अपने स्कोर की फिक्र नहीं करता। वहीं बाबर आजम का मुझे लगता है कि कभी-कभी वह अपने लिए खेलने लगते हैं। हरभजन सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया। इस पारी में भारत के खिलाफ बाबर ने 50 और रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें:- IND vs PAK: हार्दिक पांड्या का ‘काला जादू’! हाथ में गेंद लेकर मारी फूंक, अगली ही गेंद पर इमाम OUT
बाबर आजम की बात करें तो वनडे क्रिकेट में उन्होंने भारत के खिलाफ अपना पहला पचासा लगाया। वह इससे पहले भारत के खिलाफ कभी कुछ खास नहीं कर पाए थे। आज वह सेट नजर आ रहे थे तो मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर उनकी बड़ी पारी खेलने के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
42 mins agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
44 mins agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
4 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines