IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम अब बैक टू बैक सीरीज खेलने वाली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज अभी शुरू हो गई है. जिसके बाद टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए 6 अक्टूबर को टीम इंडिया का ऐलान हुआ. जहां पर टीम में स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी धमाकेदार एंट्री आ गई है. लेकिन सभी का सवाल ये है कि 15 की जगह 16 खिलाड़ियों को क्यों टी-20 टीम में चुना गया है.
क्यों 16 खिलाड़ियों को टीम में नहीं मिली जगह?
टीम इंडिया के स्क्वाड पर नजर डाले तो वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा समय में खेल रहे स्क्वाड में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. इस सीरीज में खेल रहे कुल 14 खिलाड़ियों को ही न्यूजीलैंड के दौरे पर भेजा जा रहा है. खराब फॉर्म से जूझ रहे रवि बिश्नोई को बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी हुई है. इंजरी के कारण लंबे समय से वरुण टीम का हिस्सा नहीं थे. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार की भी लगभग 4 सालों के बाद टीम में वापसी हुई है.
भारत न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को एक तेज गेंदबाज की ज्यादा जरूरत थी. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को टीम के साथ जोड़ा है. विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है. 5 मैचों की सीरीज में इंजरी का भी खतरा होता है. ऐसे में खिलाड़ी खिलाड़ी के इंजरी होने पर फौरन कोई भारत से न्यूजीलैंड नहीं पहुंच सकता है. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने एक्स्ट्रा खिलाड़ी पहले से ही टीम के साथ जोड़ा है. जिससे इंजरी होने पर भी खिलाड़ियों की मौजूदगी हो.
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI का बड़ा फैसला, सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे खास जिम्मेदारी
सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पहले टी-20 मैच में खेलने का भी मौका मिल सकता है. भुवनेश्वर जैसे कद के गेंदबाजों को सिलेक्ट करने के बाद उन्हें बेंच पर नहीं बैठाया जा सकता है. ऐसे में उनकी सीधे प्लेइंग 11 में ही वापसी हो सकती है. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती को भी सीधे प्लेइंग 11 में ही एंट्री मिल सकती है. इन दोनों खिलाड़ियों के कमबैक की वजह से टीम इंडिया की गेंदबाजी मजबूत हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: 5 करोड़ वाले आरोप पर आई विराट कोहली की टीम की ओर से पहली प्रतिक्रिया, दावे को बताया फर्जी
संबंधित खबरें
क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
6 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
46 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines