नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गजब फील्डिंग का नजारा सामने आया। सिराज ने जहां एक ओर अपनी गेंदबाजी से महफिल लूटी वहीं उन्होंने अपनी हैरान कर देने वाली फील्डिंग से क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। सिराज ने अपनी लाजवाब थ्रो से एडम मिल्ने को रनआउट किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने बाउंड्री लाइन पर गजब फील्डिंग का नजारा पेश किया। ये फील्डिंग 13 वें ओवर में नजर आई।
बॉल को बॉडी में फंसाया
चहल ने जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, फिलिप्स ने इसे पॉइंट की ओर ठोक डाला। गेंद को तेज गति से आता देख मोहम्मद सिराज ने बाउंड्री लाइन की ओर दौड़ लगा दी। जैसे ही बॉल बाउंड्री के नजदीक आई सिराज ने फुल बॉडी डाइव लगाई और बॉल को दोनों हाथों के बीच फंसाकर चौका जाने से रोक लिया। इस दौरान बॉल उनके बॉडी के बीच फंसी रही, लेकिन सिराज ने चौका नहीं जाने दिया। सिराज की ये फील्डिंग देख चहल ने तालियां बजाईं। उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण दो रन बचा लिए।
अभी पढ़ें – IPL 2023: तूफानी बल्लेबाज को कप्तान बना सकती है सन राइजर्स हैदराबाद
4 ओवर में 17 रन देकर चटकाए 4 विकेट
सिराज की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं हर्षल पटेल को एक विकेट मिला। भुवी चहल और दीपक हुड्डा इस मैच में खाली हाथ रहे। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। हालांकि इसके बाद बारिश नहीं रुकी तो मैच टाई घोषित कर सीरीज 1-0 से भारत के नाम कर दी गई। अब टीम इंडिया 25 नवंबर से वनडे सीरीज खेलेगी। जिसकी कप्तानी शिखर धवन करेंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
13 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
25 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
29 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines