हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: मैनचेस्टर T20 मैच में टीम इंडिया पर मंडरा रहा है 304 रनों का खतरा, दबाव में होंगे गेंदबाज

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाना है. जिसके लिए दोनों ही टीमें अपनी तैयारी कर रही हैं. हालांकि इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम पर ज्यादा दबाव रहने वाला है. खासकर गेंदबाजों को संभल कर रहना होगा.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा नहीं रहा है. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में दूसरे टी-20 मैच के दौरान टीम इंडिया के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है. इसके अलावा बात अगर इंग्लिश टीम की करें तो उनका मैनचेस्टर के मैदान पर बहुत अच्छा रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया पर इस मुकाबले के दौरान 304 रनों वाला खतरा मंडरा रहा है. 

क्या है 304 रनों का खतरा? 

इंग्लैंड की टीम ने टी-20 फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 304 रन बनाए थे. इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 60 गेंदों में ही 141 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वहीं जोस बटलर ने भी 30 गेंदों में 83 रन ठोक दिए थे. अंत में कप्तान हैरी ब्रूक ने 21 गेंदों में 41 रन बनाए थे. इंग्लिश टीम ने ये कारनामा मैनचेस्टर के मैदान पर ही किया था. 

इस विकेट पर रनों की बारिश देखने को मिलती है. मैनचेस्टर में ग्राउंड बहुत छोटा है. ऐसे में आसानी के साथ खिलाड़ी चौके और छक्के जड़ते हैं. ऐसे में पहले से ही कहा जा रहा है कि इस मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. बात टीम इंडिया के गेंदबाजी की करें तो उसमें मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार भी नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में युवा गेंदबाजों पर भी दबाव रहेगा.

विज्ञापन

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को क्या दूसरे टी-20 मैच में मिलेगा डेब्यू का मौका? कोच के बयान से मची सनसनी

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वाड 

इंडिया टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा. 

इंग्लैंड टीम: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज कपिल देव का आया बड़ा बयान, सचिन-विराट से कर दी तुलना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola