IND vs ENG Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। भारतीय टीम में बूम-बूम बुमराह की वापसी हुई है। वहीं, चार साल के लंबे इंतजार के बाद जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड की टेस्ट टीम में लौटे हैं। एजबेस्टन में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजों को 336 रनों से रौंद डाला था।
बुमराह की हुई वापसी
लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। दूसरे टेस्ट में आराम के बाद जसप्रीत बुमराह टीम में लौट आए हैं। बुमराह के आने से भारतीय बॉलिंग अटैक अब और भी मजबूत नजर आ रहा है। जस्सी के टीम में आने पर प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ा है। कृष्णा ने पहले और दूसरे दोनों ही टेस्ट में दिल खोलकर रन लुटाए थे। भारतीय टीम तीन प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है। बुमराह का साथ आकाशदीप और मोहम्मद सिराज देते हुए नजर आएंगे। रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में रखा गया है।
4 साल बाद आर्चर का कमबैक
इंग्लिश टीम ने भी अपने प्लेइंग 11 में एक चेंज किया है। जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। आर्चर को जोश टंग की जगह पर टीम में जगह दी गई है। आर्चर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। लॉर्ड्स के मैदान पर आर्चर अपनी रफ्तार के दम पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रार्डन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
54 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines