IND vs AUS: श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल, गलती किसकी? रनआउट पर उठे सवाल, रैना-मिश्रा ने दिया ये जवाब

Shreyas Iyer India vs Australia ODI World Cup 2023

विराट-रोहित से भी खतरनाक है 28 वर्षीय बल्लेबाज

IND vs AUS Shreyas Iyer Run Out Shubman Gill: किसी भी टीम के लिए कम्यूनिकेशन बेहद जरूरी है। जब एक-एक रन के लिए जद्दोजहद चल रही हो तो उस वक्त दो खिलाड़ियों के बीच ये सबसे अहम हो जाता है। शुक्रवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच ऐसी गफलत हुई कि टीम इंडिया को एक विकेट गंवाना पड़ा।

विज्ञापन

ये नजारा 25वें ओवर में देखने को मिला। भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने वाले रुतुराज गायकवाड़ 71 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में श्रेयस के कंधे पर शुभमन गिल के साथ मजबूत पार्टनरशिप की जिम्मेदारी आ गई। उन्होंने चौथी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की ओर एक रन चुराने की कोशिश की। वे बल्ला लगते ही भागे।

विज्ञापन

https://twitter.com/Srkxtaylor/status/1705226791596745028

विज्ञापन

वहीं दूसरे छोर पर खड़े शुभमन गिल ने भी उन्हें कॉल कर अपनी क्रीज छोड़ दी। इसके बाद जब श्रेयस आधे रास्ते पहुंच गए, गिल ने उन्हें वापस लौटने का इशारा कर दिया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और श्रेयस क्रीज पर पहुंच पाते, इससे पहले ही कैमरून ग्रीन के शानदार थ्रो के जरिए उनकी गिल्लियां बिखेर दी गईं। इस विकेट के बाद श्रेयस काफी निराश नजर आए। जबकि फैंस के बीच ये चर्चा का विषय बन गया कि इस रनआउट में किसकी गलती थी।

https://twitter.com/Vikrant09782111/status/1705227421740654927

विज्ञापन

https://twitter.com/AjayKaswan66907/status/1705225613198700869

जब कमेंट्री रूम में अमित मिश्रा और सुरेश रैना से ये सवाल पूछा गया तो दोनों ने कहा कि श्रेयस को इतना रिस्की रन नहीं लेना चाहिए था। मिश्रा बोले- श्रेयस तुरंत भाग लिए, उन्होंने गिल को यस या नो का कोई चांस नहीं दिया। हालांकि रैना ने भी श्रेयस के इस रिस्की रन की कोई जरूरत नहीं बताई। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि नॉन स्ट्राइकर पर खड़े गिल को भी सही कम्यूनिकेशन करना चाहिए था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ