Shubman Gill Six Marcus Stoinis: भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे में धूम मचा दी। मोहाली में अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे गिल ने इस दौरान तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान उन्होंने अपनी स्टाइल और क्लास से कई शानदार चौके-छक्के जड़े।

विज्ञापन

चौथे ओवर में मार्कस स्टोइनिस को कूटा

एक ऐसा ही छक्का उन्होंने चौथे ओवर में जड़ा। स्टोइनिस ने जैसे ही दूसरी गेंद डाली, इस बॉल को एक्स्ट्रा बाउंस मिला और ये गिल की कमर की लैंथ तक जा पहुंची। गिल ने मौके का फायदा उठाते हुए इस गेंद को सही टाइम किया और डीप फॉरवर्ड की ओर करारा छक्का कूट डाला। उनका ये तूफानी छक्का देख स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। अगली गेंद खाली निकली, फिर चौथी बॉल पर उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ कवर ड्राइव लगाकर शानदार चौका जमा दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1705205949005525099

शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर की नौवीं हाफ सेंचुरी जमाई। वे शतक की ओर बढ़ने लगे, लेकिन 26वें ओवर में एडम जम्पा ने उन्हें झटका दे दिया। गिल 63 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक 74 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि वे तब तक भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिला चुके थे। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 142 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। गिल के बाद श्रेयस अय्यर भी जल्दी आउट हो गए। उन्होंने 3 रन बनाए।

विज्ञापन

बता दें कि गिल ने एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार सेंचुरी ठोकी। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 58, नेपाल के खिलाफ 67 और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 27 रन की पारी खास रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ