Rohit Sharma Trophy KL Rahul IND vs AUS 3rd ODI: भारतीय टीम भले ही राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला हार गई हो, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद दिल जीत लिया। रोहित ने सीरीज में जीती गई ट्रॉफी को दो मैचों में कप्तानी करने वाले केएल राहुल को लौटा दिया। रोहित ने पूर्व बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह की ओर से दी गई ट्रॉफी को वापस केएल राहुल की ओर बढ़ाकर फैंस का दिल जीता।
रोहित ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार
दरअसल, मैच प्रजेंटेशन के दौरान हर्षा भोगले ने केएल के साथ रोहित को भी बुला लिया। निरंजन शाह भी रोहित शर्मा को पास आकर ट्रॉफी पकड़ने के लिए कहने लगे। हालांकि जब केएल राहुल ने उनकी ओर ट्रॉफी बढ़ाई तो रोहित ने इसके लिए मना कर दिया। उन्होंने इसे केएल के हाथ में ही रहने का आग्रह किया। कप्तान का ये रिएक्शन देख क्रिकेट फैंस खुश हो गए। इसके बाद दोनों ने फोटो खिंचवाया।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ओए होए…कैच लेकर इतरा गए विराट कोहली, कंधे उचकाकर किया सेलिब्रेट
केएल राहुल ने की कप्तानी
बता दें कि पहले दो मैचों की कप्तानी स्टैंडइन कप्तान केएल राहुल ने की थी। जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी तीसरे वनडे में लौटे, लेकिन इसमें भारत को 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा। संभवतया कप्तान रोहित शर्मा इस ट्रॉफी का असली हकदार केएल को ही मान रहे होंगे। इसलिए उन्होंने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
इसके बाद जब टीम के साथ फोटो हुआ तब भी रोहित एक कोने में खड़े नजर आए। जबकि ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों के हाथ में सौंपी गई। जिसे पाकर वे काफी खुश नजर आए। इसके बाद जब टीम के साथ फोटो हुआ तब भी रोहित एक कोने में खड़े नजर आए। जबकि ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों के हाथ में सौंपी गई। दरअसल, कई खिलाड़ी छुट्टी के लिए घर चले गए थे, जबकि कुछ बीमार थे। इसलिए भारतीय टीम ने सौराष्ट्र के खिलाड़ियों को सब्स्टीट्यूट के रूप में आमंत्रित किया। फिर उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका दिया गया। बहरहाल, इस सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया अब वर्ल्ड कप के लिए जुट जाएगी। भारतीय टीम का पहला वार्मअप मैच इंग्लैंड के खिलाफ 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
16 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines