IND vs AUS ODI Record: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही भारत क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन पर पहुंच गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दिया, लेकिन क्या आपको भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंडिया में खेले गए हुए हेड टू हेड मुकाबले का रिकॉर्ड पता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक कुल 148 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी मजबूत रहा है। 148 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को 82 मैचों में जीत मिली है, जबकि भारत सिर्फ 56 मैचों को अपनी झोली में डाल सका है। इसके अलावा 10 मुकाबले ऐसे भी रहे, जो बारिश के कारण धूल गई या फिर किसी अन्य कारण से इसका रिजल्ट नहीं निकल सका। इससे साफ है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड मुकाबले में भारत के समक्ष ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत टीम है।
ये भी पढ़ें:- CPL जीतने के बाद फूट-फूट कर रोने लगे ‘इमरान ताहिर’, कैमरे के सामने दर्द किया बयां, देखें वीडियो
भारत की मेजबानी में हुए वनडे मुकाबले
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 57 मुकाबले भारत में खेले गए हैं। भारत में होने वाले वनडे मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलिया 57 मैचों में से 25 मुकाबले अपने नाम कर चुका है, जबकि भारत 23 मैच ही जीत सका है। इसके अलावा 9 मैच किसी न किसी कारण से बेनतीजा रहा था।
भारत के बाहर हुए वनडे मुकाबले
बता दें कि भारत की मेजबानी में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन जो मैच भारत के बाहर हुई है, उन मैचों में इंडिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। देश से बाहर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 91 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 57 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी, जबकि भारत सिर्फ 33 मैचों को अपने नाम कर सका। इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा था।
संबंधित खबरें
IND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
12 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
41 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines