IND vs AUS Prediction: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले क्रिकेट के कई स्टार खिलाड़ी अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं। बीते दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि भारत फाइनल मुकाबले में 65 के स्कोर पर ऑलआउट हो जाएगा। इसके अलावा कई ऐसी भविष्यवाणी हैं, जो भारत के पक्ष में भी की जा रही है। भारत के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली से लेकर रवि शास्त्री ने भी मुकाबले के लेकर भविष्यवाणी की है। चलिए आपको बताते हैं विश्व कप से पहले कौन सी 5 भविष्यवाणी खूब सुर्खियां बटोर रही है।
‘फाइनल में गिल जड़ेगा शतक’
भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर भविष्यवाणी की है। भज्जी ने कहा कि फाइनल मुकाबले में कोहली और रोहित का बल्ला चले या फिर नहीं चले, लेकिन इस मैच में शुभमन गिल के बल्ले से शतकीय पारी आने वाली है। गिल के बल्ले से इस विश्व कप एक भी शतक नहीं निकला है, लेकिन फाइनल में यह इंतजार खत्म हो जाएगा। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि फाइनल में भारत का जीतना तय है, इसमें कोई संदेह नहीं है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को कोहली का नहीं… इस खिलाड़ी का है खौफ? कंगारू कप्तान ने खुद दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी में करनी होगी सुधार
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी फाइनल मुकाबले से पहले भविष्यवाणी कर दी है। रवि शास्त्री ने कहा कि भारत को फाइनल में कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। भारतीय टीम जैसे खेल रही है, ठीक वैसे ही खेलती रहे, विश्व कप ट्रॉफी हमारे पास होगा। ऐसे में शास्त्री ने भी ट्रॉफी जीतने का दावा कर दिया है। भारत के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने कहा कि भारतीय टीम अभी तक अजेय रही है और फाइनल मुकाबले में भी अजेय ही रहेगी। इसके अलावा खुद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भविष्यवाणी की है कि यह विश्व कप भारत जीतने वाला है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल बेवन ने कहा कि विश्व कप जीतने की संभावना सबसे अधिक भारत की है। ऑस्ट्रेलिया को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
हसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
10 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
30 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
59 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines