IND vs AUS 4th T20I Weather: रोमांच की असली हदें तो अब पार होंगी. पांच मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. क्वींसलैंड के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी-20 मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाना है. यह सीरीज किसके पक्ष में जाएगी इस मैच से तस्वीर काफी हद तक क्लियर होनी वाली है. तीसरे टी-20 में सूर्यकुमार के जांबाजों ने होबार्ट में अपने प्रदर्शन से खूब गर्दा उड़ाया था.
अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले कराई थी, तो बल्ले से वॉशिंगटन ने बेहद ‘सुंदर’ पारी खेली थी. हालांकि, फैन्स को एक बार फिर यह डर सता रहा है कि कहीं चौथे टी-20 का मजा बारिश किरकिरा ना कर दे. कैसा रहेगा मैच के दिन क्वींसलैंड में मौसम का हाल आइए आपको बताते हैं.
चौथे टी-20 में बारिश बनेगी विलेन?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले पर बारिश का साया बिल्कुल भी नहीं मंडरा रहा है. क्वींसलैंड में मैच के दिन इंद्र देव का मूड पूरी तरह से सही रहने की उम्मीद जताई जा रही है. यानी फैन्स को 40 ओवरों का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: संजू सैमसन फिर बैठेंगे बाहर? हर्षित की होगी वापसी! चौथे T20I में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. वहीं, मेलबर्न में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा नजर आया था. हालांकि, तीसरे टी-20 के बाद सीरीज के चौथे मैच में भी बादल पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है.
1-1 से बराबर सीरीज
पांच मैचों की टी-20 सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. मेलबर्न में कंगारू टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सूर्या एंड कंपनी को 4 विकेट से हराया था. हालांकि, होबार्ट में भारतीय टीम ने जबरदस्त पलटवार किया और कंगारुओं को 5 विकेट से धूल चटाई. प्लेइंग 11 में बदलाव करने का फायदा टीम इंडिया को तीसरे मैच में मिला था.
ये भी पढ़ें: गेल-शाकिब समेत 32 इंटरनेशनल खिलाड़ियों संग हो गया बड़ा ‘गेम’, श्रीनगर के होटल में हुई गजब बेइज्जती!
वॉशिंगटन सुंदर ने सिर्फ 23 गेंदों पर 49 रनों की आतिशी पारी खेलते हुए मैच का रुख पूरी तरह से पलट डाला था. वहीं, सीरीज में अपना पहला मैच खेलने वाले अर्शदीप सिंह के आगे कंगारू बल्लेबाज पानी मांगते हुए दिखाई दिए थे. अर्शदीप ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले थे.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
38 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines