IND Vs AUS 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने तूफानी पारी खेली। रुतुराज ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी जड़ा है। गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 123 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान गायकवाड़ ने 13 चौके और 7 छक्के जड़े।
ये भी पढ़ें:- मैदान से लेकर गूगल तक साल 2023 में छाया रहा स्टार खिलाड़ी, लोगों ने जमकर किया सर्च
गायकवाड़ के लिए खास 28 नवंबर का दिन
बता दें, आज 28 नवंबर है इस दिन गायकवाड़ ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला शतक जड़ा है। वहीं इससे पहले साल 2022 में आज ही के दिन रुतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
बता दें, 28 नवंबर 2022 को विजय हजारे ट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ 220 रनों की शानदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में गायकवाड़ ने 16 चौके और 10 चौके लगाए थे। मैच के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस ओवर में शिवा सिंह ने एक नो बॉल भी डाली थी, जिसपर भी गायकवाड़ ने छक्का जड़ा था। शिवा सिंह के इस ओवर में गायकवाड़ ने 43 रन ठोके थे।
इसके साथ गायकवाड़ एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए थे। अब 28 नवंबर के ही दिन यानी गायकवाड़ ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर का पहला शतक जड़ा है। जिसके बाद फैंस मान रहे हैं कि रुतुराज गायकवाड़ का 28 नवंबर से कोई खास कनेक्शन है। इस दिन गायकवाड़ का बल्ला गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटता है।
संबंधित खबरें
हसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
11 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
30 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines