Suryakumar Fastest half Century: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाया गया ये सबसे तेज अर्धशतक है। इस पारी में सूर्या ने 3 चौके और 5 छक्के जड़ दिया है। सूर्या की इस तूफानी पारी की मदद से भारत लगातार बेहतर स्कोर की ओर बढ़ता जा रहा है।
सूर्या ने 37 गेंदों में बनाए 72 रन
सूर्या ने इस मैच में दिखा दिया है कि उन्हें क्यों वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। सूर्या ने इस मुकाबले में सिर्फ 37 गेंदों में 72 रन बनाए हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के भी जड़ दिया है। सूर्य की धमाकेदार पारी के बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 400 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है। भारत ने इस मैच में 5 विकेट खोकर 399 रन बना लिया है। जितने भी फैंस स्टेडियम में या फिर अपने घर में मैच देख रे होंगे, सूर्या ने सभी का खूब मनोरंजन किया है। वहीं, जिन्होंने आज भारत की पारी नहीं देखी होगी उसके पास पछतावे के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।
ये भी पढ़ें:- 6,6,6,6, सूर्यकुमार यादव ने उड़ाईं कैमरून ग्रीन की धज्जियां, ठोक डाले लगातार 4 छक्के, देखें वीडियो
सूर्या ने ग्रीन को जड़ा लगातार 4 छक्के
सूर्या ने इस पारी के दौरान लगातार चार छक्के भी जड़ दिया है। सूर्या ने पारी के 44 वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कैमरून ग्रीन को लगातार 4 छक्के जड़ दिए। एक पल के लिए फैंस को तो ऐसा लगा कि आज एक बार फिर से इतिहास लिखा जाएगा। सूर्या 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएगा, लेकिन ग्रीन ने पांचवीं गेंद बाहर की ओर डाली इसके कारण से सूर्या अगली गेंद पर छक्का लगाने से चूक गए। भारत ने इस ओवर में कुल 26 रन बटोरे हैं। यह भारत के लिए काफी बड़ा ओवर रहा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines