हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Highlight | IND vs AUS 1st T20I: बारिश के चलते रद्द हुआ पहला टी-20 मुकाबला, मायूस होकर लौटे फैन्स

India vs Australia 1st T20I Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला रद्द हो गया है. कैनबरा में लगातार हो रही बारिश की वजह से ना चाहते हुए भी यह फैसला लेना पड़ा है.

विज्ञापन
IND vs AUS 1st T20

Live Updates

16:32 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: रद्द हुआ पहला टी-20 मैच

लगातार बारिश के चलते मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया है. फैन्स को कैनबरा से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है.

16:26 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: 5 ओवरों का हो सकता है अभी मैच

मैच अब यहां से 5 ओवरों का ही मैच हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया के सामने 71 रनों का लक्ष्य होगा. हालांकि, अभी तो कैनबरा में बारिश ही जारी है.

16:07 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: दर्शकों ने छोड़ना शुरू किया मैदान

दर्शकों ने मैदान छोड़कर जाना शुरू कर दिया है. मैच दोबारा शुरू हो पाएगा इसकी संभावना कम होती चली जा रही है. हालांकि, उम्मीद पर दुनिया कायम है, तो कुछ भी हो सकता है. दुआ कीजिए बस.

15:28 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: फिर बारिश ने डाली खलल

कैनबरा में फिर से बारिश हो गई है और मैच रुक गया है. सूर्यकुमार और शुभमन गिल ड्रेसिंग रूम लौट चुके हैं. टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 97 रन लगे हैं.

15:20 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: गिल ने खोले हाथ

9वें ओवर का अंत शुभमन गिल ने जोरदार सिक्स के साथ किया है. गिल 20 गेंदों में ही 37 पर पहुंच गए हैं, जबकि सूर्या 25 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

15:15 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: 8 ओवर बाद टीम इंडिया 70/1

8 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 70 रन लग चुके हैं. सूर्यकुमार यादव 21 और शुभमन गिल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.

15:04 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: टीम इंडिया ने छुआ 50 रनों का आंकड़ा

शुभमन गिल के बल्ले से निकले चौके के साथ ही टीम इंडिया ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. गिल और सूर्या दोनों ही बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं.

14:59 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: फिर शुरू हुआ मुकाबला

बारिश थमने के बाद खेल शुरू हो गया है. सूर्यकुमार और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है.

14:49 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: 18 ओवर का होगा अब मैच

बारिश की वजह से ओवरों में कटौती कर दी गई है. अब यह मैच 18-18 ओवर का कर दिया गया है. तीन गेंदबाज ही सिर्फ 4 ओवरों का स्पेल कर सकते हैं. वहीं, दो बॉलर्स की 3 ओवर का स्पेल डाल सकते हैं.

14:20 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I: बारिश के चलते रुका मैच

कैनबरा में अचानक मौसम ने करवट ले ली है. मैदान पर बारिश शुरू हो गई है और मैच रुक गया है. ग्राउंड को कवर्स से ढक दिया गया है. प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम लौट चुके हैं.

14:08 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: अभिषेक चले पवेलियन

नाथन एलिस ने टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका दे दिया है. अभिषेक 19 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. भारतीय टीम को पहला झटका 35 के स्कोर पर लगा है.

14:03 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: 3 ओवर बाद टीम इंडिया 26/0

3 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 26 रन लग चुके हैं. अभिषेक शर्मा क्रीज पर सेट दिख रहे हैं और 19 रन बना चुके हैं. वहीं, गिल एंकर की भूमिका निभा रहे हैं.

13:55 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: अभिषेक ने खोले हाथ

अभिषेक शर्मा का बल्ला कैनबरा में चल पड़ा है. दूसरे ओवर की शुरुआत ही हुई और अभिषेक दो चौके जमा चुके हैं.

13:34 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप्स, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनमैन, जोश हेजलवुड.

13:25 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE:नीतीश पहले तीन टी-20 से बाहर

टी-20 सीरीज का आगाज होते ही टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. नीतीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी-20 मैचों से इंजरी की वजह से बाहर हो गए है.

13:21 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

13:19 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: अर्शदीप फिर बाहर

अर्शदीप सिंह को एक बार फिर प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है. हर्षित राणा पर भरोसा जताया गया है.

13:18 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी.

12:53 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: दुबे निभाएंगे अहम रोल

शिवम दुबे का रोल इस सीरीज में काफी अहम होगा. खासतौर पर वह गेंदबाजी कैसी करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा. पिछले कुछ समय में दुबे ने अपनी बैटिंग से भी खासा प्रभावित किया है.

12:33 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: गिल करेंगे अभिषेक के साथ पारी का आगाज

शुभमन गिल ही अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे. यानी संजू सैमसन को इस सीरीज में भी मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए दिखाई देंगे.

12:14 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I Live: अभिषेक पर होगी निगाहें

अभिषेक शर्मा से एक बार फिर टीम इंडिया को धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी. अभिषेक इस समय गजब की फॉर्म में हैं. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि वह कंगारू सरजमीं पर कैसा खेल दिखाते हैं.

11:59 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: बुमराह बनेंगे ट्रंप कार्ड

जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम के बॉलिंग अटैक को जान मिलेगी. बुमराह कंगारू धरती पर अपनी रफ्तार के दम पर जमकर कहर बरपा सकते हैं.

11:30 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: सूर्यकुमार यादव पर है रन बनाने का दबाब

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछली 16 पारियों से फेल हो रहे हैं. ऐसे में उन पर कैनबरा में बड़ा स्कोर बनाने का दबाव होगा. सूर्या ने हालांकि कप्तान के तौर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.

11:00 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: टीम इंडिया का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में है शानदार

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. अब तक जब भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर 1 से ज्यादा मैचों की टी20 सीरीज खेली है. वहां पर उन्हें कभी सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ा है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी.

10:35 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE: वनडे के बाद अब टी-20 के रोमांच की शुरुआत

नमस्कार, स्वागत है आपको भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने खेले जाने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच के लाइव ब्लॉग में। वनडे सीरीज तो टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई, लेकिन अब बारी है टी-20 में अपनी धाक जमाने की।

IND vs AUS 1st T20I Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला रद्द हो गया है. कैनबरा में लगातार हो रही बारिश की वजह से ना चाहते हुए भी यह फैसला लेना पड़ा है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया मजबूत स्थिति में थी.

भारतीय टीम ने 9.4 ओवर में 97 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. सूर्यकुमार यादव 39 और शुभमन गिल 37 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए. मैच में इकलौता विकेट नाथन एलिस के हाथ लगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 31 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola