हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: टीम इंडिया ने मैच में कसा शिकंजा, अफगानिस्तान 451 रन पीछे, आधी टीम लौटी पवेलियन

IND vs AFG Test Day 2 Report: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में अपना दबदबा बना लिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. टीम इंडिया के पास पहली पारी में 451 रनों की बढ़त अभी मौजूद है.

विज्ञापन

IND vs AFG Test Day 2 Report: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में अपना शिकंजा कसना शुरु कर दिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आधी अफगानिस्तान टीम को पवेलियन भेज दिया है. दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय बल्लेबाजों ने की. टीम इंडिया ने 564 रनों से स्कोर पर पारी को घोषित करते हुए अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. मेहमान टीम की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई और टीम ने महज 113 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं. मैच का तीसरा दिन अफगानिस्तान के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: आउट होकर भी मैदान पर खेलते रहे ऋषभ पंत, अंपायर ने दिया जीवनदान, अफगानिस्तान से हुई भारी चूक

मुल्लांपुर में दिखा भारतीय बल्लेबाजों का कहर

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया. टीम के लिए ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. शुभमन गिल अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए और 126 के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद पंत और वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतक जड़ दिए. कप्तान शुभमन गिल ने 564 के स्कोर पर पारी को घोषित करने का फैसला किया. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

मानव सुथार के लिए हुआ डेब्यू यादगार

बल्ले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद से भी कमाल किया. अफगानिस्तान को सधी हुई शुरुआत मिली लेकिन टीम को मानव सुथार ने 28 रन पर पहला झटका दिया. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं. यादगार डेब्यू करते हुए मानव सुथार ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा भी 2 विकेट ले चुके हैं. 

तीसरे दिन टीम इंडिया के लिए इस मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत करने का मौका होगा. जल्द से जल्द टीम इंडिया अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को आउट करना चाहेगी और फॉलोऑन देना चाहेगी. देखना होगा कि अफगानिस्तान के बल्लेबाज कितनी देर तक भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक पाएंगे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए-कमाल लाजवाब डेब्यू! मानव सुथार के लिए पहला मैच बना यादगार, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola