हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs AFG: जीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बदलाव, वैभव सूर्यवंशी की बनेगी जगह?

Team India Playing 11: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीत लिया था. अब जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. प्रदर्शन के आधार पर कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को होगा पहला टी20 मैच (Image: ANI)

Team India Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा T20I मैच खेला जाने वाला है. इसी मैदान पर टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर सीरीज की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है. अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन समेत कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. अमूमन जीत के बाद टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करना ठीक नहीं माना जाता है. हालांकि, प्रदर्शन के आधार पर कुछ खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं, वहीं एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है.

प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बदलाव

वरुण चक्रवर्ती ने पहले T20I में बढ़िया गेंदबाजी की थी और एक विकेट झटका था. हालांकि, साइड स्ट्रेन के कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसी वजह से अब वह दूसरा T20I भी नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह रवि बिश्नोई की टीम में एंट्री हो सकती है. वह भी लेग स्पिनर हैं और वरुण के लिए सबसे सही रिप्लेसमेंट हैं.

वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने खूब रन बनाए हैं. इसके बावजूद पहले T20I में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. संजू सैमसन को मैनेजमेंट ने प्राथमिकता दी, लेकिन वह सिर्फ 10 रन बनकर पवेलियन लौट गए. कई फैंस निराश थे कि वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिल पाया. अब संजू के फेल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में एंट्री संभव है. दूसरे T20I में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है. इस स्थिति में सैमसन की जगह ईशान किशन विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वरुण चक्रवर्ती हुए एशियन गेम्स से बाहर, तो ये 3 खिलाड़ी हैं उनकी जगह लेने के दावेदार, RCB स्टार को मिलेगा मौका?

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में टीम इंडिया में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज की कमी महसूस आई. नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे, दोनों ही बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं. वह हार्दिक पांड्या की तरह सटीक गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं. पिछले मैच में दोनों ही महंगे साबित हुए थे. इसी वजह से अब उनमें से किसी एक को बाहर करके स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में लाया जा सकता है. वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी और लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी प्रदान कर सकते हैं.

विज्ञापन

कब शुरू होगा IND vs AFG दूसरा T20I?

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा T20I मैच 15 सितंबर यानी आज खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और दोनों टीमों के कप्तान 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है और ऑनलाइन इसे फैनकोड ऐप या वेबसाइट के जरिए स्ट्रीम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola