ODI World Cup 2023 IND vs SL: वनडे विश्व कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा। मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी। बता दें, ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया विश्व कप में लगातार 7वीं जीत हासिल करना चाहेगी।
वहीं, श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत के लिए तरस रही है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के चलते आज के मैच से बाहर हैं। हार्दिक की चोट लगातार टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL World Cup 2023 Live Score: 7वीं जीत की तलाश में भारत, सेमीफाइनल का मिलेगा टिकट? पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…
इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है टीम ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमे से उसको महज 2 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आज अगर श्रीलंका की टीम हार जाती है तो वो सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो जाएगी। विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें अभी तक 9 बार भिड़ी है। जिसमें चार मैचों में भारत और 4 मैचों में श्रीलंका ने जीत हासिल की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
ओवरऑल वनडे इतिहास की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच अभी तक 167 वनडे मैच खेले गए है जिसमें से 98 भारत और 57 मैचों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। जबकि 11 मैच बेनतीजा रहे हैं। साल 2011 के वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही श्रीलंका को हराया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जेडजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, चरिथ असलंका, दुसन हेमंता, एंजलो मैथ्यूज, कसुन रजिथा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा।
संबंधित खबरें
कब, कहां और कैसे देखें IND vs WI मैच? जानें फ्री में देखने का जुगाड़
57 mins agoपहले T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 4 बदलाव
1 hr agoCSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI कप्तान के ट्रेड पर आया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक-संजू कर सकते हैं ओपनिंग
4 hrs agoटीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
11 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
12 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
13 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
14 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines