ICC Board Meeting: 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. ऐसे में अब हर किसी की नजरें आईसीसी के ऊपर टिकी हुई हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी एक हाई लेवल इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग की तैयारी कर रहा है जो कि अगले 48 घंटों में हो सकती है. इस मीटिंग में पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर चर्चा की जाएगी. आईसीसी इस मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर कई कड़े फैसले भी ले सकती है.
🚨 BCCI ON KNEES DUE TO PCB'S PRESSURE 🚨
– India has opened diplomatic channels with Pakistan over the T20 World Cup boycott, seeking a neutral solution.
– If talks collapse, the ICC will be forced into an urgent board meeting within 48 hours. (NDTV) pic.twitter.com/3goBomf80E---विज्ञापन---— Rayham (@RayhamUnplugged) February 2, 2026
आईसीसी उठा सकती है बड़े कदम
पाकिस्तान की इस हरकत पर आईसीसी बड़े फैसले लेती हुई नजर आ सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ये फैसला उनके देश में क्रिकेट के अंत की तरफ भी ले जा सकता है. आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है. पाकिस्तान को इससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसका असर पाकिस्तान क्रिकेट लीग पर भी देखने को मिल सकता है. विदेशी खिलाड़ियों को लीग में खेलने के लिए एनओसी मिलने पर भी रोक लग सकती है. रिपोर्ट में ये दावा भी किया जा रहा है पूरे विश्व कप से भी पाक टीम को बाहर किया जा सकता है.
बांग्लादेश विवाद से शुरू हुआ था पूरा मामला
इस पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के साथ हुई थी. भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के लिए भारत आने से साफ इनकार कर दिया. आईसीसी के साथ तमाम मीटिंग होने के बाद भी बांग्लादेश ने अपना फैसला नहीं बदला और आईसीसी ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को विश्व कप का हिस्सा बनाया. इस पूरे मामले में पाकिस्तान ही एक ऐसा देश रहा जिसने बांग्लादेश का समर्थन किया. ऐसे में आईसीसी अब पाकिस्तान के खिलाफ क्या फैसला लेता है ये देखना काफी दिलचस्प होगा.










