ODI World Cup 2023. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अफगानिस्तान के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास उपलब्धि उनके साथी सलामी जोड़ीदार रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम थी। गुरबाज ने 27 पारियों में 1000 रन के आकंड़े को छुआ था। वहीं जादरान ने अब उन्हें पीछे छोड़ते हुए 24 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।
तीसरे स्थान पर रहमत शाह काबिज हैं। शाह ने वनडे फॉर्मेट में 1000 के आंकड़े को 31 पारियों में प्राप्त किया था। चौथे स्थान पर मोहम्मद शहजाद का नाम आता है। शहजाद ने अपने 33 पारियों के बाद 1000 के आकंड़े को छुआ था। इन चारो बल्लेबाजों के बाद पांचवें स्थान पर समीउल्लाह शिनवारी काबिज हैं। शिनवारी ने 34 पारियों के बाद 1000 रन के जादुई आंकड़े को छुआ था।
यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने मैदान में जो किया, उसकी किसी को नहीं थी उम्मीद, वायरल हुआ बीच मैदान का VIDEO
अफगानिस्तान के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज:
इब्राहिम जादरान – 24 पारी
रहमानुल्लाह गुरबाज – 27 पारी
रहमत शाह – 31 पारी
मोहम्मद शहजाद – 33 पारी
समीउल्लाह शिनवारी – 34 पारी
अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत:
पाकिस्तान द्वारा मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी ने शानदार अंदाज में आगाज किया है। खबर लिखे जाने तक अफगान टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 60 रन बना लिए हैं। टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज 23 गेंद में छह चौके की मदद से 28 और इब्राहिम जादरान 37 गेंद में पांच चौके की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम लक्ष्य से अभी 223 रन पीछे है।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines