नई दिल्ली: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को उनके खेल के लिए दुनियाभर में सम्मान मिला है। चाहे वनडे हो या टेस्ट, सचिन की बराबरी आज तक कोई नहीं कर पाया है। तेंदुलकर को मैदान और उसके बाहर कई नामों से पुकारा जाता रहा है। उनके साथ खेले कई खिलाड़ी उन्हें ‘पाजी’ कहकर पुकारते थे, हालांकि उनका ये नाम क्यों पड़ा…इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ था, लेकिन अब पूर्व दिग्गज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इसके पीछे का दिलचस्प वाकया बताया है।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद पड़ गया पाजी नाम
आशीष नेहरा ने खुलासा किया कि कैसे सेंचुरियन सुपरस्पोर्ट पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ 2003 के विश्व कप मैच के बाद तेंदुलकर का नाम ‘पाजी’ पड़ गया। तेंदुलकर ने अपने करियर में कुछ बेहतरीन पारियां खेली, लेकिन 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे प्रतिष्ठित पारियों में से एक है। नेहरा ने खुलासा किया कि वे पहले तेंदुलकर को ‘भाई’ कहते थे, लेकिन इस जीत के बाद हरभजन सिंह पीछे ‘पाजी नंबर 1’ गा रहे थे। इसके बाद सभी ने तेंदुलकर को ‘पाजी’ कहना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव को ही पाजी कहकर बुलाया जाता था।
और पढ़िए – नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है Team India का रिकॉर्ड…आंकड़े देख उड़ जाएंगे कीवी टीम के होश
सचिन ‘भाई’ कहते थे
उन्होंने कहा- “इससे पहले हम उन्हें सचिन या सचिन ‘भाई’ कहते थे। हमने पहली बार ‘पाजी’ शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ 2003 विश्व कप मैच के बाद किया था।’ होटल वापस जाने के रास्ते बस में हरभजन सिंह ने ‘पाजी नंबर 1’ गाना शुरू किया, तो इस तरह सभी सचिन तेंदुलकर को पाजी कहने लगे। उनसे पहले, केवल एक पाजी थे- कपिल देव।
और पढ़िए – क्या प्रॉब्लम है? डूसेन पर आग-बबूला हो गए जोस बटलर, अंपायर को कराना पड़ा बीच-बचाव, देखें वीडियो
सचिन तेंदुलकर ने मचा दी थी तबाही
पाकिस्तान ने मैच में 273/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। वसीम अकरम, शोएब अख्तर और वकार यूनुस के साथ उनके पास शानदार गेंदबाजी लाइनअप था। हालांकि, तेंदुलकर ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए की केवल 75 गेंदों में 98 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय पारी के दूसरे ओवर में तेंदुलकर ने अख्तर को पॉइंट बाउंड्री के ऊपर से छक्का जड़ दिया। वह छक्का आज भी याद किया जाता है। पारी के दौरान उन्होंने 12,000 एकदिवसीय रन के आंकड़े को भी पार कर लिया था। हालांकि 2003 के विश्व कप में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल हार गई थी, लेकिन तेंदुलकर ने शानदार रन बनाए। तेंदुलकर 2003 के विश्व कप में 61.18 की औसत से 673 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जबकि नेहरा ने टूर्नामेंट में 15 विकेट झटके थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
19 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
20 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
39 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
52 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines