Bhuvneshwar Kumar Record vs West Indies: वेस्टइंडीड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक खेले गए 4 मैच में खूब रन बनाए हैं. गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई है. आखिरी मैच में अर्शदीप सिंह को चोट लगी थी. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को आखिरी मैच के लिए स्क्वाड में जगह मिली है. आइए जानते हैं भुवी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा प्रदर्शन किया है.
कैसा है भुवी का रिकॉर्ड?
भुवनेश्वर कुमार ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 टी-20 मैच खेले हैं. अपने करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा टी-20आई मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेले हैं. इस दौरान उन्होंने औसतन गेंदबाजी की है. भुवी ने 18 मैच में 13 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी बेस्ट बॉलिंग 12 रन खर्च कर 2 विकेट लेना रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भुवी ने खासा कमाल नहीं किया है. हालांकि वह इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और आईपीएल 2026 में उन्होंने आरसीबी के लिए कमाल किया है. पांचवां मैच बेंगलुरु में खेला जाना है. इस लिहाज से भुवी यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, क्योंकि आईपीएल में बेंगलुरु उनका घरेलू मैदान है.
अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अर्शदीप सिंह की चोट को लेकर जानकारी साझा की है. हालांकि, बोर्ड ने अपने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया है कि तेज गेंदबाज पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं या नहीं. बीसीसीआई के मुताबिक, हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के दौरान अर्शदीप के कंधे में चोट लग गई थी. इसके बाद उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि पांचवें टी20 मुकाबले में अर्शदीप के खेलने पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा. ऐसे में निर्णायक मुकाबले में उनकी उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग-11 में मिल सकता है मौका
भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह मिली है. इसके साथ ही करीब चार साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है. माना जा रहा था कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टी20 मुकाबले में भी उनके खेलने की संभावना बन गई है.
भुवनेश्वर कुमार के अनुभव को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करने पर विचार कर सकती है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने का उनका अनुभव भी टीम के काम आ सकता है. वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा हैं और टीम की पिछली दो सीजन की खिताबी जीत में उनका अहम योगदान रहा है. ऐसे में अगर अर्शदीप सिंह पांचवें टी20 मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो भुवनेश्वर को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है.
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला? जानें यहां
17 mins agoIND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें
54 mins agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
1 hr agoजिम्बाब्वे के खिलाफ स्मृति मंधाना के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका
1 hr agoIND vs NZ: कब से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की एंट्री के बाद ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 27 चौके-छक्कों की मदद से बनाए 173 रन
2 hrs agoभारत में करोड़ों की कमाई, फिर भी विंडीज को नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines