Harry Brook: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड अस्थायी टीम का ऐलान कर चुकी है। हालांकि इसमें एक चौंकाने वाली बात रही। अच्छी फॉर्म में चल रहे ऑल फॉर्मेट बल्लेबाज हैरी ब्रूक को इसमें जगह नहीं दी गई। ब्रूक का सिलेक्शन लगभग पक्का माना जा रहा था, लेकिन वह टीम में जगह नहीं बना पाए। ब्रूक ने इंग्लैंड की टीम सिलेक्शन पर रिएक्ट किया है।
‘मुझे बस आगे बढ़ना होगा’
ब्रूक ने कहा- “जाहिर तौर पर यह निराशाजनक है, लेकिन मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।” “मुझे बस आगे बढ़ना होगा। मैं कोशिश कर रहा हूं कि इसके बारे में अब और न सोचूं।” ब्रूक ने साथी खिलाड़ियों से बातचीत के सवाल पर कहा- “मेरी मैथ्यू मॉट या जोस बटलर के साथ ज्यादा बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा था कि बेन स्टोक्स के वापस आने से मैं शायद इस बार टीम में जगह नहीं बना पाऊंगा। वह अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। इसलिए मैं उनके लिए ऐसा कर सकता हूं।” ब्रूक ने ये भी कहा कि क्या मैं शिकायत कर सकता हूं।
मैं इस समय अच्छा खेल रहा हूं
ब्रूक ने अब तक केवल तीन वनडे खेले हैं। ब्रूक ने आगे कहा- “मुझे लगता है कि मैं इस समय अच्छा खेल रहा हूं। मैं संभावित रूप से टीम के लिए कुछ वेल्यू भी जोड़ सकता हूं।” “मुझे वनडे क्रिकेट खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। हालांकि मैंने काफी टी20 क्रिकेट खेला है, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैंने पिछले छह महीनों में उतना अच्छा प्रदर्शन किया है या नहीं। इसलिए ये इसका असर हो सकता है।”
ब्रूक को क्यों किया गया बाहर?
दरअसल, इंग्लैंड की वनडे टीम में बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। उन्होंने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस ले लिया है। वह अपनी टीम को वर्ल्ड कप जिताना चाहते हैं, इसलिए टीम में ब्रूक की जगह नहीं बन पाई।
वनडे विश्व कप के लिए इंग्लैंड की अस्थायी टीम:
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।
संबंधित खबरें
शास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
25 mins agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
41 mins agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
1 hr agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
2 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
2 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
3 hrs agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
4 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines