नई दिल्ली: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में नेहल वढेरा का एटीट्यूड चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, नेहल ने 18वें ओवर में कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा कमेंटेटर्स और क्रिकेटप्रेमियों में होने लगी।
पीयूष को क्रीज से हटने का किया इशारा
हुआ यूं कि 18वें ओवर में मोहित शर्मा ने जैसे ही पहली गेंद डाली, पीयूष चावला से ये गेंद चूककर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के पास पहुंच गई। इधर, दूसरे छोर से नेहल तेजी से भागे और स्ट्राइकर एंड पर पहुंच गए। पीयूष अचानक नेहल को पास आते देख दंग रह गए। हद तो तब हो गई जब नेहल ने स्ट्राइकर एंड पर पहुंचकर पीयूष को क्रीज से हटने का इशारा कर दिया, ताकि वे रनआउट होने से बच सकें। आखिरकार चावला को अपने विकेट का त्याग करने के लिए क्रीज छोड़नी पड़ी, जिसके चलते वे रनआउट हो गए।
और पढ़िए – IPL 2023: उमरान मलिक के इस्तेमाल से वसीम जाफर निराश, SRH टीम पर उठाए ये सवाल
अर्जुन तेंदुलकर से इशारा कर पूछा सवाल
इसके बाद स्ट्राइकर एंड पर खड़े वढेरा को मोहित ने अगली गेंद डाली तो नॉन स्ट्राइकर एंड से अर्जुन तेंदुलकर तेजी से भागे। यहां एक बार फिर कंफ्यूजन हुआ और नेहल रन लेने के मूड में दिखाई नहीं दिए। जैसे ही अर्जुन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे नेहल उनसे इशारा कर सवाल पूछते हुए दिखाई दिए।
और पढ़िए – IPL 2023, GT vs MI: गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से रौंदा, मनोहर-मिलर-तेवतिया ने मचाई तबाही
दरअसल, नेहल अपने पास स्ट्राइक रखना चाहते थे, वहीं अर्जुन भी चाहते थे कि वे अगली गेंद पर अपना खाता खोलें। इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों के बीच कंफ्यूजन हो गया। तेंदुलकर ने अगली गेंद पर एक रन लेकर नेहल को स्ट्राइक दे दी, लेकिन चौथी गेंद पर वह खराब शॉट खेलकर शॉर्ट फाइन पर मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके बाद अर्जुन ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का ठोका। हालांकि वे भी 9 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
24 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
35 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines