हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023 Final: आईपीएल के इतिहास में किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बार खेला है खिताबी मुकाबला? यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

IPL 2023 Final, GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब सोमवार को रिजर्व डे पर फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच में कदम रखते ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान आईपीएल का फाइनल 11वीं बार खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने सबसे पहली बार खिताबी मुकाबला 2008 में खेला था और तभी से ये सफर जारी है। धोनी के अलावा उनकी टीम के खिलाड़ियों ने भी कई फाइनल मैचों में भाग लिया है।

IPL Final: सबसे ज्यादा खिताबी मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल खेलना बड़ी बात होती है। ये कारनामा महेंद्र सिंह धोनी ने 10 बार किया है। उन्होंने इसमें से 9 बार चेन्नई के लिए वहीं एक बार राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खिताबी मैच खेला था। उनके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुरेश रैना का नाम है जिन्होंने 8 बार ये मैच खेला है। वहीं तीसरे नंबर पर अश्विन, ब्रॉवो, जडेजा और रायडू मौजूद है जिन्होंने 7 बार अपनी टीम के लिए फाइनल खेला है।

सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1. एमएस धोनी – 10

विज्ञापन

2. सुरेश रैना- 8

3. रविचंद्रन अश्विन- 7

विज्ञापन

4. ड्वेन ब्रॉवो- 7

5. अंबाती रायडू- 7

विज्ञापन

6. रोहित शर्मा- 6

एमएस धोनी रच देंगे इतिहास

धोनी जैसे ही आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में मैदान में उतरेंगे। उनके नाम आईपीएल में 250 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड हो जाएगा। वह आईपीएल इतिहास में 250 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक धोनी आईपीएल में 249 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल 2023 का फाइनल उनका 250वां मैच होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola