हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या 21-22 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी? आयरलैंड सीरीज से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के सवाल से मच गया बवाल!

Vaibhav Sooryavanshi: मात्र 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. उनकी उम्र पर सवाल खड़े होते रहते हैं. अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दावा किया है कि वैभव 21-22 साल के होंगे.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल (Image: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. वैभव भारतीय T20I टीम का हिस्सा बन गए हैं और आयरलैंड दौरे पर स्क्वाड के साथ हैं. सूर्यवंशी ने हाल ही में ट्राई नेशन सीरीज में श्रीलंका A के खिलाफ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. कई बार वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर सवाल खड़े होते हैं और अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने दावा किया है कि बिहार के इस खिलाड़ी की उम्र 21-22 साल है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.

वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर खड़े हुए सवाल

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने एक टीवी चैनल पर वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल खड़े किए. उन्हें लगता है कि सूर्यवंशी 21-22 साल के हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह बच्चा 15 साल का है. वो 21-22 साल के होंगे. 21-22 साल की उम्र में भी गेंद को मारना इतना आसान नहीं है. उनके पास मजबूत बेस, शानदार बैक लिफ्ट और बल्ले का स्विंग है. वैभव सूर्यवंशी में जो पावर नजर आ रही है, वो एक 15 साल के बच्चे में नहीं हो सकती. इस उम्र में छक्के जड़ना बहुत बड़ी बात है.’

‘वैभव सूर्यवंशी अभी बच्चे हैं’

तनवीर अहमद ने दावा किया कि वैभव सूर्यवंशी जब बड़े हो जाएंगे, तो उनके रिफ्लेक्स कम हो जाएंगे और फॉर्म खोने के बाद वो वापसी नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘अभी यह बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन जिस दिन वो फॉर्म से बाहर हुए, उन्हें न गेंद दिखेगी न रन बनाने का मौका मिलेगा. इसका कारण यह है कि अभी भी वो बच्चे हैं. उनके पास रिफ्लेक्स है. जैसे-जैसे समय निकलेगा, वो धीमे होते जाएंगे. अगर वो फॉर्म के बाहर हो गए, तो फिर उनके अंदर की कमियां नजर आने लगेंगी.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- खतरे में इन 3 खिलाड़ियों का करियर? आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज में रहे फ्लॉप, तो कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता!

तनवीर अहमद को फैंस ने जमकर घेरा

वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल खड़े करना तनवीर अहमद को भारी पड़ा है. भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

विज्ञापन

एक फैन ने लिखा, ‘हर किसी के साथ ऐसा होता है. अभी वो अपनी फॉर्म का आनंद ले रहे हैं. आप बाबर आजम का ध्यान रखिए. वैभव, शाहिद अफरीदी की तरह नहीं हैं, जिनकी उम्र नकली थी.’

एक फैन ने लिखा, ‘अब सवाल यह कि तनवीर हैं कौन?’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बदल गया आयरलैंड vs भारत T20I सीरीज का समय, इतने बजे से शुरू होंगे मैच, नोट कर लीजिए टाइम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola