खतरे में इन 3 खिलाड़ियों का करियर? आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज में रहे फ्लॉप, तो कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता!

Team India: भारतीय T20I टीम में अब सूर्यकुमार यादव नहीं हैं. कप्तान होने के बावजूद उन्हें बाहर कर दिया गया. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अगर कुछ खिलाड़ी फ्लॉप रहे, तो उनका भी टीम इंडिया से पत्ता कट सकता है.

Ireland Washington Sundar

कुछ प्लेयर्स की जगह पर खतरा (Image: Instagram/washisundar555 and AI Generated)

Team India: भारतीय T20I टीम एक नई शुरुआत करने जा रही है. सूर्यकुमार यादव बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अब श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे. भारतीय T20I टीम में कई बदलाव हुए हैं. भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के चलते बाहर कर दिया गया, इसका साफ अर्थ है कि टीम में किसी की जगह फिक्स नहीं है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में आखिरी मौका है. अगर वो खराब प्रदर्शन करते हैं, तो टीम से बाहर किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

1. वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. सुंदर बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं. लेकिन गेंद से उतना योगदान नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में टीम का कॉम्बिनेशन कुछ हद तक खराब हो रहा है. सुंदर को अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर गेंद से भी प्रभावित करना होगा, तभी वो टीम इंडिया में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे.

विज्ञापन

2. शिवम दुबे

शिवम दुबे का प्रदर्शन IPL 2026 में कुछ खास नहीं रहा. इसी वजह से टीम इंडिया में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं. दुबे एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल हैं, लेकिन वो पर्याप्त गेंदबाजी नहीं करते हैं. शिवम को अब अपनी जगह बनाए रखने के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वरना उनका T20I करियर खतरे में पड़ सकता है.

विज्ञापन

3. प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज के स्थान पर शामिल किया है, क्योंकि उन्हें आराम दिया गया है. प्रसिद्ध के लिए IPL उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाजों के बीच काफी कंप्टीशन है. इसी वजह से प्रसिद्ध को अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वरना उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ