ODI World Cup 2023 England vs New Zealand: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर की समाप्ति पर 282 का स्कोर बना दिया है। इंग्लैंड की तरफ से जहां बाकि बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने के चक्कर में आसानी से अपना विकेट गंवा बैठे वहीं दूसरी ओर जो रूट अकेले खड़े रहे और टीम को इस स्कोर तक ले जाने में मदद की। वर्ल्ड कप की पहली पारी में गेंद और बल्ले दोनों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिली है।
ऐसी रही इंग्लैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की और दूसरी ही गेंद पर बेयरस्टो ने छक्का जड़ दिया। टीम ने 7 ओवर में ही 40 रन बना लिए थे हालांकि बाद में मैट हेनरी ने डेविड मलान को शिकार बनाया। इसके बाद बेयरस्टो भी सेंटनर की गेंद पर शॉट मारने की फिराक में अपना विकेट गंवा बैठे। बाद में हैरी ब्रूक, मोईन अली, कप्तान जोस बटलर सभी को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वे इसे बढ़ा नहीं पाए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजो के जाल में फंस गए। हालांकि जो रूट ने एक छोर को संभाले रखा और 77 रन बनाए। हालांकि वे भी 42वें ओवर में चलते बने। इसके बाद इंग्लैंड के निचले क्रम ने पारी को आगे बढ़ाया।
न्यूजीलैंड ने फील्डिंग में भी फूंकी जान
मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने गेंदबाजी तो शानदार की ही साथ ही फील्डिंग में भी दमखम दिखाया। टीम की तरफ से डेरिल मिचेल ने बाउंड्री पर डाइव लगाकर कई बार रन रोके और इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाया।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
13 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines