ENG vs IND 4th T20I: टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों चौथे टी20 में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 9 विकेट से टीम इंडिया को रौंद सीरीज पर कब्जा कर लिया. टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 20 ओवरों में 158 रनों तक पहुंचाया. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए इंग्लिश टीम को जरा भी परेशानी नहीं हुई. इंग्लैंड ने महज 13.5 ओवरों में ही 159 रनों का स्कोर बनाकर मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली. टीम इंडिया ने सीरीज में लगातार तीसरा मुकाबला गंवाया है.
श्रेयस अय्यर का अर्धशतक हुआ बेकार
श्रेयस अय्यर के अलावा टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अपना रंग नहीं दिखा पाया. उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 4 चौके तो वहीं 5 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले. सीरीज में उनका ये दूसरा अर्धशतक रहा. हाई स्कोरिंग मैदान पर टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप नजर आए. वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर निराश किया और 10 गेंदों में 15 रनों की पारी खेल आउट हो गए.
ब्रूक और साल्ट के तूफानी में उड़ी भारतीय गेंदबाजी
पहले बल्लेबाजी के बाद बारी गेंदबाजी की थी. भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आ रहे थे. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 42 गेंदों में 59 रनों की आतिशी पारी खेली तो वहीं टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 79 रन बना डालें. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 225 का रहा. टीम इंडिया के गेंदबाज केवल जोस बटलर को आउट करने में सफल रहे, जिन्होंने 8 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 12 साल बाद कोई टी20 सीरीज हारी है.
ये भी पढ़िए- LSG के स्टार तेज गेंदबाज ने रिटेन होने से किया मना! मिनी ऑक्शन में जाने का किया फैसला, जानें कारण
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines