LSG के स्टार तेज गेंदबाज ने रिटेन होने से किया मना! मिनी ऑक्शन में जाने का किया फैसला, जानें कारण

Mohsin Khan denied Retention: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने यूपी टी20 लीग के मिनी ऑक्शन में जाने का फैसला किया है. उनके पास इस सीजन रिटेन होने का विकल्प भी मौजूद था लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है. जानें इसके पीछे उन्होंने क्या कारण बताया है.

jacket - 2026-07-09T132328.080

Mohsin Khan denied Retention: आईपीएल खत्म हो चुका है और घरेलू टी20 लीग का दौर लगातार जारी है. आने वाले दिनों में यूपी टी20 लीग एक बड़ा इवेंट होने जा रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने इस लीग के मिनी ऑक्शन में जाने का फैसला किया है, वो भी रिटेंशन को ठुकराते हुए. पिछले सीजन में वो कानपुर सुपरस्टार्स के खेल रहे थे लेकिन इस बार उनकी टीम में बदलाव हो सकता है. मिनी ऑक्शन में सभी टीमें उनके पीछे भागती हुई नजर आने वाली हैं. पिछले सीजन में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कानपुर की टीम को फाइनल तक का सफर तय करवाया था. 

विज्ञापन

क्यों लिया मिनी ऑक्शन में जाने का फैसला?

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार समीर रिजवी, आदर्श सिंह, शुभ, आकिब खान, पंकज, विनीत पंवार और मोहसिन खान को रिटेन करने का प्लान बना रहे थे लेकिन मोहसिन ने मिनी ऑक्शन में उतरने का फैसला किया है. उनके मुताबिक वो नई चीजें आजमाना चाहते हैं और आगे बढ़ते रहना चाहते हैं. इस सीजन वो पूरी तरह फिट होकर लीग में उतरने वाले हैं. मोहसिन का करियर चोटों से भरा रहा है, जिसके चलते वो बहुत कम क्रिकेट ही अभी तक खेल पाए हैं. 

विज्ञापन

पिछले सीजन की थी दमदार गेंदबाजी

कानपुर सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए मोहसिन खान की गेंदबाजी लाजवाब रही है. उन्होंने पिछले सीजन में 11 मैच खेलते हुए 15 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.94 का रहा था. इस साल उनके आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए थे. आईपीएल 2025 में भी वो टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के चलते एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे. आईपीएल में मोहसिन केवल लखनऊ का ही हिस्सा रहे हैं और अब तक 38 विकेट झटक चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ