IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में पूरी जान लगाने के बावजूद टीम इंडिया को 22 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहे। करुण नायर को लगातार फ्लॉप शो के बाद भी लॉर्ड्स में भी मौका दिया गया, लेकिन यहां भी उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश ही रहा। तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद करुण को प्लेइंग 11 से बाहर करने की मांग उठ रही है। करुण को प्लेइंग 11 में रिप्लेस करने के लिए रेस में दो नाम सबसे आगे हैं। पहला अभिमन्यु ईश्वरन और दूसरा साई सुदर्शन। भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का मानना है कि चौथे टेस्ट में भारतीय टीम को करुण की जगह पर सुदर्शन को मौका देना चाहिए।
करुण की जगह किसको मिले मौका?
दीप दासगुप्ता ने जियोहॉटस्टार के साथ बातचीत करते हुए टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में एक बदलाव करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “प्लेइंग 11 में आपको एक से ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है। अगर एक चेंज करना हो, तो करुण नायर की जगह पर साई सुदर्शन को मौका मिलना चाहिए। इसका कारण यह है कि करुण ने कुछ खास रन नहीं बनाए हैं। उन्हें शुरुआत तो अच्छी मिली है, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। मेरा ऐसा मानना है कि वह क्रीज पर असहज भी दिखाई दिए। इसके साथ ही दूसरी बात यह है कि साई सुदर्शन एक युवा खिलाड़ी हैं। अगर आप इंग्लैंड सीरीज में किसी प्लेयर पर इंवेस्ट करना चाहते हैं, तो एक यंग प्लेयर पर कीजिए। करुण को सभी टेस्ट मैचों में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह लय में दिखाई नहीं दिए।”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, “ऐसे में अगर आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम तैयार करना चाहते हैं, तो साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज में इंवेस्ट कीजिए। मुझे नहीं पता कि इसके बाद आप इंग्लैंड में सीरीज खेलने कब आएंगे, ऐसे में बचे हुए दो टेस्ट मैचों में साई सुदर्शन को मौका दिया जाना चाहिए।”
फ्लॉप रहे करुण नायर
करुण नायर को लगातार तीन टेस्ट मैचों में मौका दिया गया, लेकिन वह हर बार अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट फेंककर चलते बने। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 40 रन बनाए, लेकिन इस इनिंग को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। 6 पारियों में करुण अब तक सिर्फ 131 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक तक नहीं लगाया है। साई सुदर्शन को भी हेडिंग्ले टेस्ट में मौका दिया गया था, पर वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। पहली इनिंग में वह बिना खाता खोले चलते बने थे, तो दूसरी इनिंग में सिर्फ 30 रन ही बना सके थे।
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
39 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
50 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines